बलरामपुर: जनपद बलरामपुर के अंतर्गत सदर विकास खंड के सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों के साथ किया गया बैठक, मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य संजय शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि विरेन्द्र कुमार मिश्रा वीरू, अरविंद तिवारी मंडल अध्यक्ष 71 भारतीय जनता पार्टी रहे। जिलाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष के द्वारा आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से ग्राम प्रधानों के द्वारा अखिल भारतीय प्रधान संगठन से विजय प्रताप शुक्ल ग्राम प्रधान कलंदरपुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं आपको बताते चलें की जिला महामंत्री गोकुल मिश्रा, मंत्री मंगलेश्वर प्रसाद पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कृपाल शुक्ला, उपाध्यक्ष देव मण भारती, आदि को जिला स्तर पर नियुक्ति किया गया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राघोपुर तहसीलदार तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा डाक्टर गोसाईं प्रधान प्रतिनिधि बघनी को वरिष्ठ ब्लाक उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, महामंत्री विरेन्द्र दत्त मिश्रा,राजेश शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि गिधरैंया, राधेश्याम प्रधान प्रतिनिधि चारो काफिरी आदि लोगों को ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया। न
वनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैठक में मौजूद रहे ग्राम प्रधानों के द्वारा फूलों की माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर दिया गया बधाई। वहीं आपको बताते चलें की मंडलीए संरक्षण सेतुबंद त्रिपाठी, अरविंद तिवारी,अटल तिवारी, पवन कुमार शुक्ल, ऋषि राज मिश्रा, सौरभ त्रिपाठी, आनंद तिवारी, आज लोगों के अगुवाई में जिला स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया।
वही प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष विजय प्रताप शुक्ला तथा ब्लॉक अध्यक्ष तहसीलदार तिवारी के द्वारा बैठक में आए हुए सभी ग्राम प्रधान हो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया वहीं जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा अपने संबोधन में कहां गया कि हम लोगों के द्वारा प्रधान साथियों के हर सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चला जाएगा तथा विकास कार्यों में सहयोग किया जाएगा किसी भाई को समस्या होने पर पूरी टीम साथ होकर और अब कार्यों से उस विषय पर चर्चा भी करेगी।इस मौके पर सदर विकास खंड के कई प्रधान तथा प्रधान प्रतिनिधि रहे मौजूद।