● निष्पक्ष निर्भीक पत्रकारिता को लेकर वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडे, चिकित्सक डॉ प्रांजल व विज्ञान के क्षेत्र में डॉक्टर सत्येंद्र का हुआ सम्मान
● सरस्वती लघु माध्यमिक विद्यालय में लक्ष्य सेवा समिति का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित
● समाज मैं अलग-अलग उत्कृष्ट क्षेत्रों में कार्य करने वाले 10 नागरिकों का हुआ सम्मान
बलरामपुर: अकेले चले थे जानिबे मंजिल मगर लोग मिलते गए कारवां बनता गया कुछ ऐसा ही सामाजिक संस्था लक्ष्य सेवा समिति के साथ हुआ है मात्र 3 लोग समाज सेवा की भावना लेकर निजी सहयोग से लोगों की मदद करने के लिए कार्य कर रहे थे इनमें अशोक कुमार पांडे प्रदीप श्रीवास्तव एवं अनिल मिश्रा शामिल है निस्वार्थ निष्काम भाव से कार्य करने पर इन्होंने संस्था का रजिस्ट्रेशन कराया रजिस्ट्रेशन कराने के बाद सामाजिक कार्य मैं निस्वार्थ भाव से शुरू करने पर 3 से 30 लोग संस्था से जुड़ गए यह संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है| आज संस्था किसी नाम की मोहताज नहीं है, धीरे-धीरे संस्था के सामाजिक कार्यों को देखते हुए लोग सोता है उससे जुड़ रहे हैं|
सामाजिक संस्था लक्ष सेवा समिति के तत्वाधान में सरस्वती लघु माध्यमिक इंटर कॉलेज सभागार में समाज के विशिष्ट वर्ग से जुड़े लोगों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति संरक्षक ओमकार स्वरूप पांडे ने किया| समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि शाबान अली रहे हैं| कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया कार्यक्रम में स्थानीय छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया है|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि लक्ष सेवा समिति विगत वर्षों से जिले में सामाजिक कार्यों के के लिए सदैव तत्पर रही है संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे एवं सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि पौधरोपण का कार्य हो या गरीबों को कंबल वितरण अथवा कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंदों को राशन वितरण हो सभी में संस्था के पदाधिकारियों ने निजी सहयोग से लोगों की मदद की है|
संस्था कोषाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ जिले के प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग भूमिका निर्वाहन करने वाले समाजसेवियों को संस्था ने सम्मानित करने का निर्णय लिया जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें सम्मानित किया गया|
संस्था सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था को समय-समय पर मार्गदर्शन एवं सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित करने में वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडे का विशेष सहयोग रहा है| उन्होंने निस्वार्थ निष्काम भाव से सदैव संस्था की मदद की है उन्हीं से प्रेरित होकर संस्था ने निर्णय लिया कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले 10 समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें निस्वार्थ निष्काम भाव से समाज सेवा करने वाले एवं चौथे स्तंभ के निष्पक्ष निर्भीक पत्रकार के रूप में जाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ अविनाश पांडे को पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर देकर सम्मानित किया गया| चिकित्सा के क्षेत्र मैं उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक डॉक्टर प्रांजल त्रिपाठी डॉक्टर रसूल खान को सम्मानित किया गया|
इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में खास तौर पर विज्ञान के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान देने वाले वैज्ञानिक के रूप में पहचान बनाने वाले युवा वैज्ञानिक एवं रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉक्टर सत्येंद्र सिंह डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल शैलेंद्र श्रीवास्तव व्यापारी क्षेत्र में संजय शर्मा एवं सरस्वती लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ रमाकांत तिवारी एवं मोहित केसरवानी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है|
इस अवसर पर समिति कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने समिति के उद्देश्यों के बारे में बताते हुए जिले के सम्मानित बुद्धिजीवियों को संस्था की तरफ से सम्मान दिए जाने पर हार्दिक आभार जताया है| कार्यक्रम में स्थानीय छात्राओं ने देश भक्ति एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया कार्यक्रम संचालन कर रहे विजय श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं सम्मानित नागरिकों के साथ अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी याद में एक सुंदर मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत घर लक्ष सेवा संस्थान को सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने की बात कही है| कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया उसके बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया|