मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बलरामपुर: पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

बलरामपुर: बीते दिनों कुनई प्रसाद उर्फ शालिक राम पुत्र राजाराम गल्ले की दुकान पर गल्ला लेने गए थे। वहीं पर पप्पू उर्फ डॉक्टर पुत्र अंगनू पहुंच गए जो कुनई प्रसाद उर्फ शालिक राम को गाली गलौज करते हुए डं…

बलरामपुर: पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
बलरामपुर: पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: बीते दिनों कुनई प्रसाद उर्फ शालिक राम पुत्र राजाराम गल्ले की दुकान पर गल्ला लेने गए थे। वहीं पर पप्पू उर्फ डॉक्टर पुत्र अंगनू पहुंच गए जो कुनई प्रसाद उर्फ शालिक राम को गाली गलौज करते हुए डंडे से मारने पीटने लगे। किसी तरीके से भागकर घर आये फिर भी दबंगों ने पीछा नही छोड़ा और डॉक्टर उर्फ पप्पू, प्रकाश, संतोष व नन्हे हाथ में लाठी डंडा लिए हुए गाली गलौज करते घर में घुस कर सभी को निपटा दूंगा यह कहते हुए मारने पीटने लगे। 



मारपीट के दौरान छेदीलाल के सिर पर गंभीर चोट आई थी जिसकी वजह से वह बेहोश हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थमिकी दर्ज किया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने दिखावे के लिए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल तो भेजा परन्तु अन्य को पुलिस ने पीड़ितों को डराने धमकाने के लिए खुल्ला छोड़ रखा है।



 पीड़ित परिवार को दबंगों द्वारा सुलह समझौता के लिए डराया धमकाया जा रहा है। दबंगों के हौसलें इस कदर बढ़े हुए है कि मुकदमा वापस ने लेने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमंत कुटियाल को दिए प्रार्थना पत्र में निवेदन किया है कि दबंगों को जल्द गिरफ्तार करने हेतु कोतवाली नगर पुलिस को आदेशित किया जाए। क्योंकि दबंगों के द्वारा पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 



दबंगों के पासपोर्ट बने हुए हैं अगर उनकी गिरफ्तारी जल्??? नही किया गया तो पीड़ित परिवार को मारकर विदेश भागने के फिराक में है। वहीं उपरोक्त प्रकरण को लेकर जब प्रभारी निरीक्षक नगर संजय दूबे से बात किया गया दूरभाष पर तो उन्होंने बताया कि एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है बाकी आरोपीयों की तलाश की जा रही है।दोषी बख्शे नहीं जायेंगे।





रिपोर्ट- सुरेश त्रिपाठी

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।