मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बलरामपुर : स्टार वर्ल्ड में निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने भरी हुंकार...संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कहा -भविष्य के निर्माता प्रबंधक- प्रिंसिपल, शिक्षक सरकार से उपेक्षित

बलरामपुर: अकेले चले थे जानिबे मंजिल, लोग आते गए कारवां बनता गया,,, कुछ ऐसी ही कारवां का गवाह बन रहा उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन आज किसी नाम का मोहताज नह…

बलरामपुर : स्टार वर्ल्ड में निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने भरी हुंकार...संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कहा -भविष्य के निर्माता प्रबंधक- प्रिंसिपल, शिक्षक सरकार से उपेक्षित
बलरामपुर : स्टार वर्ल्ड में निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने भरी हुंकार...संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कहा -भविष्य के निर्माता प्रबंधक- प्रिंसिपल, शिक्षक सरकार से उपेक्षित | फ़ोटो: TVL News

बलरामपुर: अकेले चले थे जानिबे मंजिल, लोग आते गए कारवां बनता गया,,, कुछ ऐसी ही कारवां का गवाह बन रहा उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन आज किसी नाम का मोहताज नहीं है. मंगलवार को तुलसीपुर मुख्यालय के आईसीएससी बोर्ड से संचालित स्टार वर्ल्ड इंटर कॉलेज सभागार में उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक प्रधानाचार्य एसोसिएशन की अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बसंत लाल इंटर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एवं वरिष्ठ नागरिक दीप नारायण पांडे ने किया कार्यक्रम का संचालन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर ख्याति प्राप्त कवि एवं शायर विनोद सिंह कलहंस किया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के स्तुति से किया गया.




 बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रिंसिपल दीप नारायण पांडे ने कहा कि आज इस महासंघ ने साबित कर दिया है कि हम एक हैं एक रहेंगे और हमारे एकजुटता एवं शक्ति में कभी कोई कमी नहीं आएगी ..उन्होंने कहा कि जिस तरह से महासंघ के पदाधिकारी निरंतर निजी स्कूलों की प्रबंधक शिक्षक प्रिंसिपल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर  आगे बढ़ रहे हैं यह निजी स्कूलों के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है .उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को महासंघ से जोड़कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया है.




 एसोसिएशन  संयोजक वरिष्ठ पत्रकार एवं बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी डॉक्टर अविनाश पांडे ने  कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में सशक्त रूप से खड़ा करना है ताकि निजी स्कूलों की समस्याओं को शासन प्रशासन कभी नजरअंदाज न कर सके वह शासन प्रशासन के अभिन्न अंग हैं सदैव उनके कार्यों में सहयोगी रहे हैं लेकिन जब स्कूलों पर विपरीत परिस्थिति आई है तो शासन प्रशासन का अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है. ऐसे में संगठन ने निर्णय लिया है कि  हम तभी शासन प्रशासन का सहयोग कर सकेंगे जब वह हमारी मूलभूत समस्याओं को भी समझने का प्रयास करते हुए समाधान का रास्ता निकालेंगे.




 एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पानी और पब्लिक स्कूल एंड इंटर कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर एमपी तिवारी ने कहा कि संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है अधिक से अधिक प्रबंधक प्रिंसिपल संगठन से जुड़ रहे हैं संगठन तहसील स्तर से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक मजबूत हो रहा है, इसके लिए पूरा प्रयास भी किया जा रहा है. उन्होंने बैठक में कहा कि जब से निजी स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल महासंघ के साथ एकजुट होकर खड़े हुए हैं तब से प्रबंधक प्रिंसिपल एवं शिक्षकों के हक एवं अधिकार की बात जोर से सामने आने लगी है,




 कार्यक्रम का संचालन कर रहे एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद सिंह कलहंस ने कहा कि हम सीबीएसई आईसीएसई यूपी बोर्ड एवं बेसिक से जुड़े स्कूलों के प्रबंधक प्रिंसिपल शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन प्रशासन के सामने रखकर उसका समाधान कराने का पूरा प्रयास कर रहे हैं और संगठन काफी हद तक सफल भी रहा है वह चाहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वाहनों को के फिटनेस के साथ चुनाव ड्यूटी में लगाने की रही हो या फिर पिछले चुनाव में वाहनों का पारिश्रमिक ना मिलना हो सभी का संगठन के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया गया है. उन्होंने कहा कि हम सभी स्कूलों को एकजुट होना होगा हमें उन लोगों को जोड़ना है जो घरों में बैठे थे स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने के बाद और भी बड़ी समस्याएं आएंगी ऐसे में जब संगठन एकजुट रहेगा तब उन समस्याओं का समाधान भी आसान होगा.




 एसोसिएशन संयुक्त सचिव एवं स्कॉलर्स अकैडमी इंटर कॉलेज उतरौला के प्रिंसिपल असलम शेर खान ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती एवं तहसील स्तर पर उसका विस्तार पीईटी परीक्षा आयोजन में ₹25 प्रति छात्र पारिश्रमिक को बढ़ाकर ₹50 प्रशासन से कराना स्कूलों को आरटीआई से मुक्त कराना प्रत्येक प्रबंधक प्रिंसिपल शिक्षक के स्कूल से जुड़े समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना है जिसके लिए हम सभी सदैव तत्पर हैं.




 एसोसिएशन के सह कोषाध्यक्ष एवं एच आर ए इंटर कॉलेज उतरौला के मैनेजिंग डायरेक्टर अंसार अहमद एवं श्री राम तीरथ चौधरी इंटर कॉलेज एवं डिग्री कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ रमाकांत वर्मा  ने संयुक्त रुप से बैठक में कहा कि कोई भी संगठन एक दिन में सारे कार्यों को समाधान कराने में समर्थ नहीं होता है जिस तरह से नर्सरी का बच्चा हाई स्कूल में पहुंचने पर ही उसका परिणाम सामने आता है उसी तरह संगठन का भी कार्य होता है. हम सभी का नैतिक दायित्व है कि संगठन से जुड़ कर उसे मजबूती प्रदान करें तभी हमारी सुरक्षा एवं संरक्षण हो सकेगी. इसके लिए हम सभी को एक साथ एकजुट होकर निरंतर संगठन के लिए समर्पित पहला होगा.




 उपाध्यक्ष एवं इशावस्यम इंटर कॉलेज तुलसीपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षत पांडे एवं एसोसिएशन महासचिव एवं पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर  डॉक्टर पम्मी पांडे ने संयुक्त रुप से कहां की हम सभी स्कूलों की सेवा तो काफी वर्षों से कर रहे थे लेकिन हम कभी एकजुट नहीं थे. आज महासंघ ने हम सभी को एक साथ एकजुट करने का क्यों अवसर दिया वह सदैव हम सभी का मार्गदर्शक रहेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से एसोसिएशन के संयोजक अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी लगातार निजी स्कूलों की समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन स्तर के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से समाधान के लिए संघर्षरत है उसमें हम सभी को सिर्फ एकजुट होकर उनका सहयोग देना है. इस सहयोग से न केवल महासंघ मजबूत होगा बल्कि हम सभी की सुरक्षा और संरक्षा भी होगी. उन्होंने कहा कि महासंघ में बीते 4 माह के अंदर प्रशासनिक स्तर पर जो कार्य स्कूलों के लिए कराएं हैं वह हम सभी के एकजुट होने पर ही संभव हो सका है.




 बैठक को एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं इमानुएल चर्च स्कूल उतरौला के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष वेक्टर एवं महात्मा गोपाल दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल अनूप सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज महासंघ के बैनर तले सीबीएसई आईसीएसई यूपी बोर्ड सहित बेसिक से जुड़े स्कूल निरंतर जुड़ रहे हैं जो निजी स्कूलों के लिए शुभ संकेत है .हम अनेकता में एकता की प्रतीक बनेंगे तभी हम सुरक्षित रह सकेंगे .




बैठक में विद्यालय के सीनियर टीचर संजय श्रीवास्तव एवं जान इस्माइथ कैंब्रिज विद्यालय के प्रबंध निदेशक एवं एसोसिएशन पदाधिकारी अफरोज अहमद एवं बलदेव अकैडमी तुलसीपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार मंजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन जिस उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है उसी का परिणाम है की सभी स्कूल के प्रबंधक प्रिंसिपल लगातार जुड़ रहे हैं साथ ही साथ शासन-प्रशासन भी संगठन की समस्याओं पर अपेक्षित सहयोग देने लगा है. उन्होंने कहा कि हम सभी को चाहे प्रबंधक प्रिंसिपल शिक्षक की समस्या हो या अध्यापक की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराना ही हमारा मुख्य उद्देश्य होगा .




कार्यक्रम के अंत में स्टार वर्ल्ड इंटर कॉलेज तुलसीपुर के  सहनिदेशक शिवम कलहंस एवं प्रिंसिपल प्रभा सिंह ने आए हुए एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया है एवं सदैव ऐसे ही अपेक्षित सहयोग एक दूसरे का करते रहने की भी बात कही है .उन्होंने कहा यह हम सभी के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है कि जब एक विद्यालय में जिले के सभी आईसीएसई सीबीएसई यूपी बोर्ड एवं बेसिक से जुड़े स्कूल के प्रबंधक प्रिंसिपल एक साथ बैठकर निजी स्कूलों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाएं एसोसिएशन को विद्यालय के सह निदेशक एवं प्रिंसिपल में सदैव अपेक्षित सहयोग देते रहने की बात कही है.










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।