बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है| उत्तर प्रदेश के बांदा में गुरुवार को यमुना नदी में एक नाव के पलट जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई| हालांकि अभी तक मौतों के आंकड़ों की पुष्टि नहीं हुई है| पलटी गई नाव में करीब तीन दर्जन लोग सवार थे। हालांकि अभी तक 3 शव बरामद हुए हैं, 17 लापता बताए जा रहे हैं। जबकि 15 लोग तैरकर बाहर आ गए। बांदा पुलिस ने नाविक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार को दोपहर 3 बजे महिलाएं रक्षाबंधन ???र राखी बांधने के लिए नाव पर सवार होकर मायके जा रही थीं। पानी का बहाव तेज होने से पतवार टूट गई, जिससे नाव अनियंत्रित होकर डूब गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
नाव पलटने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यूपी के बांदा में हुआ हादसा दिल दहला देने वाला है. इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं| राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन सक्रिय रूप से राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है|
बांदा पुलिस ने बताया,''फतेहपुर से मरका गांव जा रही यमुना नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई| अभी तक नाव पर मौजूद लोगों की संख्या की पहचान करने की कोशिश की जा रही है| खोज एवं बचाव अभियान जारी| बांदा पुलिस ने बताया,''11 लोगों को बचाया गया है जबकि मारका नाव दुर्घटना में 2 महिलाओं और एक बच्चे सहित 3 की मृत्यु हुई है|
जानकारी के मुताबिक, रक्षाबंधन पर्व पर समगरा गांव से महिलाएं व पुरुष मरका घाट पर पहुंचे थे। यमुना नदी पार करके फतेहपुर जिले के असोथर घाट जाने के लिए नाव पर 36 लोग सवार हुए थे। यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही स्ट्रांग विंड्स के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई।
"तेज हवा के कारण नाव पलटी": बांदा एसपी
बांदा के एसपी अभिनंदन ने बताया,"तेज हवा के कारण नाव पलट गई। अब तक 15 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 17 अभी भी लापता हैं। 3 शव बरामद कर लिए गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें यहां पहुंच रही हैं और बड़े पैमाने पर बचाव/खोज अभियान जारी है|
योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने बांदा में नाव दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। CM ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, NDRF और SDRF की टीमों को तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव, राहत कार्य करने का निर्देश दिया है|
हादसा हृदयविदारक: PM मोदी
पीएमओ ने ट्वीट किया,' PM ने कहा उत्तर प्रदेश के बांदा में यमुना नदी में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के काम में पूरी तत्परता से जुटा है|
नाविक को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया ":ACS Home
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया,'मौके से 3 शव बरामद किए गए हैं। अभी लगभग 14-15 लोग लापता हैं उनकी तलाश की जा रही है। जो भी सहायता है वो कराई जा रही है। नाविक को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी रात राहत कार्य जारी रहेगा|
प्रशांत कुमार ADG (कानून-व्यवस्था) ने बताया,मारका गांव की घटना के बारे में हमें खबर मिली है, वहां तत्काल स्थानीय पुलिस और SDFR मौजूद है। साथ ही वहां के DM और SP को भी भेजा गया है। बाकी के लापता लोगों की तलाश की जा रही है, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है|
प्रशांत कुमार ADG (कानून-व्यवस्था) ने बताया,''नाव पर करीब 20-25 लोग सवार थे। 13 को बचाया गया, 3 की मौत। प्रयागराज से भेजा गया एसडीआरएफ क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचने को कहा। बारिश के कारण बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। हर व्यक्ति के सुरक्षित होने तक तलाश जारी रहेगी।