श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दारहाल इलाके के परगल में आतंकियों ने एक आर्मी कैंप पर फिदायीन हमला कर दिया| आतंकियों के हमले में 4 जवान शहीद हो गए| भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार सुबह दो आतंकवादियों द्वारा किए गए एक 'फिदायीन' हमले में घायल हुए राइफलमैन निशांत मलिक ने दम तोड़ दिया, जिससे कुल सुरक्षा बलों के हताहत होने की संख्या चार हो गई।
इससे पहले, दो आतंकवादियों से लड़ते हुए भारतीय सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी। ऑपरेशन के दौरान सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, राइफलमैन मनोज कुमार और राइफलमैन लक्ष्मणन डी ने वीरगति को प्राप्त किया| बहादुरी से लड़ते हुए और 2 आतंकवादियों को मार गिराने के दौरान घायल हुए राइफलमैन निशांत मलिक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया|
गुरुवार तड़के करीब तीन बजे राजौरी से 25 किलोमीटर दूर दो आतंकियों ने सेना की एक कंपनी की ऑपरेटिंग बेस पर आत्मघाती हमला किया।हमले में दोनों आतंकवादी मारे गए हैं| जबकि इसमें 3 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 3-4 जवान जख्मी हुए हैं| हालांकि सेना ने अपने बेस पर एक आत्मघाती हमले को नाकाम कर दिया और दोनों आतंकियों का सफाया कर दिया|
आतंकियों के हमले में 4 जवानों ने वीरगति को प्राप्त किया, जिनकी पहचान सूबेदार राजेंद्र प्रसाद, इफलमैन मनोज कुमार, राइफलमैन लक्ष्मणन डी और इफलमैन निशांत मलिक के रूप मे हुई है।
जम्मू और कश्मीर व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया,''राजौरी के परगल में लड़ते हुए और 2 आतंकवादियों को मार गिराने के दौरान घायल हुए राइफलमैन निशांत मलिक ने अपनी जान गंवा दीा|
भारतीय सेना के अनुसार,''भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और सभी रैंक राइफलमैन निशांत मलिक के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने राजौरी, जम्मू और कश्मीर में अपना जीवन लगा दिया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं|
ये जवान हुए शहीद
शहीद हुए सेना के जवानों में सूबेदार राजेंद्र प्रसाद (राजस्थान के झुंझुनू जिले के मालिगोवेन गांव के), राइफलमैन लक्ष्मणन डी (तमिलनाडु के मदुरै जिले के टी पुडुपट्टी गांव के) और राइफलमैन मनोज कुमार (हरियाणा के फरीदाबाद के शाहजहांपुर गांव के) व राइफलमैन निशांत मलिक (गांव आदर्श नगर जिला हिसार-हरियाणा) के रहने वाले थे|
राहुल गांधी ने शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है| राहुल गांधी ने दुःख जताते हुए कहा कि,''जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की ख़बर बेहद दुःखद है| शहीद हुए जवानों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि, ये देश आपके बलिदान को हमेशा याद रखेगा। मैं घायल जवानों के जल्द स्वस्थ्य होने और शहीद जवानों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं एवं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि,''एजम्मू कश्मीर - आर्मी कैंप पर आतंकी हमले में हमारे जवानों के शहीद होने का दुखद समाचार मिला। शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। इस बलिदान के लिए देश हमेशा आपका ऋणी रहेगा। ईश्वर शहीद जवानों की आत्मा को शांति एवं घायल जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।