पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के 'वह उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे'' के दावे का खंडन किया है| पटना में भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी के 'वह उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे''दावे पर नीतीश कुमार ने कहा, 'क्या जोक है'। इसके अलावा सुशील कुमार मोदी पर भी तंज कसा है।
सुशील कुमार मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी के उपराष्ट्रपति बनने की इच्छा को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जो लोग बोल रहे हैं उनको तो कुछ बनाया नहीं, अब उतना बोलें मेरे खिलाफ कि उन्हें फिर से जगह मिल जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि,''एक आदमी (सुशील मोदी) ने कहा कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। क्या मजाक है! यह फर्जी है। मेरी ऐसी कोई इच्छा नहीं थी। क्या वे भूल गए कि हमने उन्हें राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनावों में कितना समर्थन दिया?
जदयू नेता नीतीश ने दावा किया, '2020 विधानसभा चुनाव के बाद हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे| हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उनके उम्मीदवारों को जिताने में लगे थे और वो लोग हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को हराने में लगे थे| हमारी पार्टी के लोगों की उनके साथ रहने की इच्छा नहीं थी|
नीतीश कुमार ने कहा,''आप हमारी पार्टी के लोगों से पूछ लीजिए की क्या सबकी स्थिति हुई। मैं मुख्यमंत्री (2020 में) बनना नहीं चाहता था। लेकिन मुझे दवाब दिया गया कि आप संभालिए। बाद के दिनों में जो कुछ भी हो रहा था, सब देख रहे थे। हमारी पार्टी के लोगों के कहने हम अलग हुए|
ये (बीजेपी) गठबंधन धर्म नही निभाते हैं: जेडीयू
" बीजेपी पर हमला बोलते हुए जेडीयू प्रमुख ने कहा कि 2015 में नीतीश कुमार महागठबंधन में जीते थे 2017 में जब NDA में आ गये जनमत का अपमान नही हुआ था आज जनमत का अपमान हुआ है| ललन सिंह ने कहा, "जो फैसला लिया है उससे सभी खुश हैं| 2020 में विधानसभा चुनाव हुआ था और हमारे लोगों ने भाजपा को जिताया था और उन लोगों ने हम लोगों को हराया है... ये गठबंधन धर्म नही निभाते हैं, अरुणाचल प्रदेश में 6 विधायकों को तोड़ लिया| ईटानगर में हमने नगर निकाय में बेहतर प्रदर्शन किया|
देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा: RJD
RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि,'नीतीश जी ने जो बातें कह दी हैं ये तो सोचना भी अब संभव नहीं है कि वे NDA में वापस जाएंगे। लोक जीवन में मुद्दों पर बात होनी चाहिए कि नीतीश जी को ये निर्णय क्यों लेना पड़ा, क्यों हम साथ आए? महत्वपूर्ण ये कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है|
नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री बनने की बौखलाहट हैं:
आज गुरुवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि,''इनके(नीतीश कुमार) मन में जब-जब प्रधानमंत्री बनने का ख्याल आता है, तब-तब वे इस तरह की बातें करते हैं। उनकी प्रधानमंत्री बनने की बौखलाहट, उन्हें समय-समय पर जनादेश के प्रति विश्वासघात करने का मौका देती है|
तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि,' RJD ने आरोप लगाया कि BJP ने JDU के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े किए, झूठ है। सच ये है कि JDU ने BJP के उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े किए। अपनी महत्वाकांक्षा के लिए उन्होंने जैसे आत्मसमर्पण किया, भविष्य में जनता इनके साथ पलटी मारेगी|