बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक चार बच्चों की मां ने एक प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी| बांदा की थाना गिरवां पुलिस ने हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 29 जनवरी की रात महिला और उसके प्रेमी ने दूसरे प्रेमी अर्जुन के गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी| पुलिस ने आज मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरा मामला थाना गिरवां क्षेत्र के अंतर्गत राम दुर्गापुर गांव की है| गांव की रहने वाली महिला (बिटोला) का पति लाला यादव दिल्ली में रहकर पत्थर कटाई का काम करता है। 20 वर्षीय अर्जुन प्रजापति (मृतक) भी दिल्ली में रहकर पत्थर कटिंग का काम करता था| हत्यारोपी महिला बिटोला अपने 4 बच्चों के साथ गांव में रहती थी। उसका गांव के ही मुन्ना पांडेय नाम के युवक से अफेयर चल रहा था।
इस बीच, बिटोला (महिला) और अर्जुन के बीच भी अफेयर चलने लगा। अर्जुन अक्सर दिल्ली से बिटोला के पति लाला यादव की ओर से भेजे गए सामान लेकर बिटोला के घर आता-जाता था। बिटोला (महिला) और अर्जुन के बीच नजदीकी बढ़ गई थी। इससे मुन्ना पांडेय बिटोला से नाराज रहने लगा| अर्जुन से छुटकारा पाने के लिए प्रेमी मुन्ना के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी अर्जुन काे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
रविवार रात (29 जनवरी, 2023 को) खाना खाने के बाद के बाद अर्जुन उर्फ छोटे घर से करीब 100 मीटर की दूर पशुबाड़े में सोने चले आया|योजना के मुताबिक, रात में दोनों (बिटोला और मुन्ना) पशुबाड़े में पहुंचे| और फिर मुन्ना ने सो रहे युवक अर्जुन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी| सोमवार सुबह बड़ा भाई भैरमदीन मवेशियों को चारा देने पहुंचा तो अर्जुन का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला। अर्जुन के गले और सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए गए थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कुल्हाड़ी और मृतक का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। मृतक अर्जुन पुत्र भइयन प्रजापति 15 दिन पहले ही दिल्ली से आया था। उसकी 20 फरवरी को मटौंध थाना क्षेत्र के ग्योरा मुगली गांव में शादी तय थी। घर में शादी की तैयारी भी चल रहीं थी। भइयन गांव में बटाई में खेती लेकर खेती-किसानी करता है। घर में पत्नी सुनैना के अलावा उसके चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। मृतक अर्जुन चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
ASP बांदा लक्ष्मी निवास मिश्रा ने सोमवार (30 जनवरी, 2023 ) को बताया था सूचना मिली कि राम दुर्गापुर में 20 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया में घटना प्रेम प्रसंग का पाया गया है। इसमें अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी और कठोर कार्रवाई की जाएगी|