बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल से एक कैदी गायब। बांदा की हाई सिक्योरिटी जेल से एक कैदी के फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है| दरअसल इसी जेल में BSP MLA मुख्तार अंसारी बंद है| इतनी सुक्षा होने के बाद भी आखिर जेल से रविवार को कैदी कैसे फरार हो गया, यह सवाल लगातार उठ रहा है|
मुख्तार अंसारी को जेल में बंद किए जाने के बाद दावा किया जा रहा था कि यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं,जेल की थ्री लेयर सुरक्षा चाक चौबंद है| पुलिस का कहना था कि हाई सिक्योरिटी की वजह से परिंदा भी जेल में पर नहीं मार सकता| अब कैदी के फरार होने के बाद पुलिस की काफी फजीहत हो रही है|
बांदा के मंडल कारागार से फरार हुआ कैदी विजय आरख इसी साल फरवरी में जेल लाया गया था| रविवार शाम करीब 7.30 बजे वह जेल से फरार होने में कामयाब हो गया| इस खबर के बाद जेल में हड़कंप मच गया| आनन फानन में जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों की गिनती की गई|
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया, "एक कैदी विजय आरख 7:30 बजे के बाद से लापता है, पूछताछ में पता चला कि वह खाने के बाद बैरेक संख्या 4 बी से बाहर पानी पीने के लिए निकला उसके बाद से वह वापस नहीं आया है। इस पर जांच कर संवैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"