मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिहार : बांका में मदरसा में हुआ विस्फोट, पूरी इमारत ध्वस्त, जांच के आदेश

बांका: बिहार के बांका के नागर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मस्जिद के पास स्थित एक मदरसे में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि जोरदार आवाज के साथ एक विस्फोट हुआ| धमाका इतना जबर्दस्त था कि मदरसे की बिल…

बिहार : बांका में मदरसा में हुआ विस्फोट, पूरी इमारत ध्वस्त, जांच के आदेश
बिहार : बांका में मदरसा में हुआ विस्फोट, पूरी इमारत ध्वस्त, जांच के आदेश | फ़ोटो: TVL News

बांका: बिहार के बांका के नागर क्षेत्र में  मंगलवार की सुबह मस्जिद के पास स्थित एक मदरसे में विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि जोरदार आवाज के साथ एक विस्फोट हुआ| धमाका इतना जबर्दस्त था कि मदरसे की बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। इस घटना में 3 से 4 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। 



 विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा| गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई| अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं| इस घटना के कारण आस-पास के क्षेत्र में तनाव की स्थिति है|



विस्फोट की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना था कि यह बम विस्फोट का मामला लग रहा है, जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक गैस सिलेंडर फटने से घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि विस्फोट ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे में हुआ| इससे मदरसे की दीवारों और छत में दरार आ गई| जिस कमरे में धमाका हुआ था, कुछ देर बाद वह ढह गया| वहीं आस-पास के घरों के शीशे टूट गए| बांका पुलिस के अलावा बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड और आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने घटनास्थल का दौरा किया|




बांका के एसपी अरविंद गुप्ता ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है| SP ने कहा कि,''लॉकडाउन के कारण मदरसा चल नहीं कर रहा था। फिलहाल किसी के घायल होने का कोई सबूत नहीं है।




विस्फोट होने पर SP ने कहा कि,''सुबह 8 बजे सूचना मिली तो टीम पहुंची। छत और दरवाजा गिरा हुआ है। अभी यह नहीं कह सकते कि विस्फोट कैसे हुआ। जांच के बाद बता पाएंगे। प्रारंभिक सूचना थी कि गैस सिलेंडर फटा है। उसके बाद सूचना मिली कि बम ब्लास्ट हुआ है|



बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि एक फोरेंसिक टीम ने साइट से नमूने लिए हैं, रिपोर्ट का इंतजार है| अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग-अलग धाराओं और विस्फोटक अधिनियम की धारा -5 के तहत आपराधिक साजिश, विस्फोटक पदार्थ के संबंध में लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है| बिहार के गृह विभाग ने घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।