मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बाराबंकी में हादसा: सुमाली नदी में 'पलटी' लोगों से भरी नाव , तीन की मौत

बाराबंकी के सुमाली नदी में एक नाव पलटने से तीन बच्चों की मौत हुई। सुमली नदी नाव पलटने से 30 लोग डूब गए। जिसमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि 20-22 लोग स…

बाराबंकी में हादसा: सुमाली नदी में 'पलटी' लोगों से भरी नाव , तीन की मौत
बाराबंकी में हादसा: सुमाली नदी में 'पलटी' लोगों से भरी नाव , तीन की मौत | फ़ोटो: TVL News

बाराबंकी के सुमाली नदी में एक नाव पलटने से तीन बच्चों की मौत हुई। सुमली नदी नाव पलटने से 30 लोग डूब गए। जिसमें से 3 बच्चों की मौत हो गई है। कुछ लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि 20-22 लोग सुरक्षित बाहर निकाल आए। सभी लोग दंगल देखने जा रहे थे। हालांकि पुलिस और गोताखोर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। मौके पर डीएम-एसपी समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं।



बताया जा रहा है मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में सुमली नदी नाव के उसपार बैराना मऊ मझारी गांव में दंगल चल रहा था। उसे देखने सभी लोग नाव में सवार होकर समुली नदी के उस पार जा रहे थे। तभी बीच में नाव पहुंचते ही बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई। इस हादसे में 2 बच्चो सहित 3 लोगों की मौत हो गयी है| हो गई है। मृतकों में रितु (18 वर्ष) पुत्री जयकरण, प्रियंका (5 वर्ष) पुत्री रामप्रवेश, हिमांशु (8 वर्ष) पुत्र छोटू निवासी ग्राम सालपुर थाना मोहम्मदपुर खाला शामिल हैं।



DM अविनाश कुमार सिंह ने बताया, "नाव पलटने से 7 लोग डूब गए थे जिसमें से 4 लोगों को बचाया गया और उनमें से 3 लोग अब स्वस्थ्य हैं 1 अभी भी भर्ती है लेकिन उसकी हालत स्थिर है। हमें 3 बच्चों का शव मिला है।" मृतक के परिजनों को 4 लाख की धनराशि देने के लिए हम त्वरित कार्रवाई करेंगे|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में नाव हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।  साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।