बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी| बुधवार देर शाम खेत में धान काटने गई एक दलित किशोरी को बदमाशों ने उसके साथ दरिंदगी की और फिर नृशंस हत्या कर दी थी| कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने बाराबंकी में पीड़ित परिवार से मुलाकात की|
आज यानि शुक्रवर को कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ‘के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बाराबंकी में पीड़ित परिवार से मुलाकात की| यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया बाराबंकी में घटी बलात्कार व हत्या की दुखद घटना से प्रभावित पीड़ित परिवार से आज विधान मंडल दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा जी और अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष श्री तनुज पुनिया जी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती ममता जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की।
आराधना मिश्रा ने कहा कि ''आदरणीय प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल के साथ बाराबंकी के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आश्वस्त किया। परिवार पीड़ा में है, परिवार में मातम है। दुखद है कि अब तक सरकार की तरफ़ से कोई सहायता नहीं मिली। कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
आराधना मिश्रा ने कहा कि 'उप्र सरकार बेटियों के प्रति लगातार बढ़ते अपराध रोकने में नाकाम है। सरकार को बेटियों की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने मुहीम शुरू की है जिसमें पोस्टकार्ड के ज़रिए अपनी आवाज़, बेटियों बहनों की आवाज़ उप्र के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री जी तक पहुँचाएँगे।
तनुज पुनिया ने कहा कि ''आज कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा
जी एवम् महिला प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी जी ने बाराबंकी के पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवम् न्याय की लड़ाई में पूरी तरह से साथ देने का आश्वासन दिया।
बता दें कि,''हाथरस में गैंगरेप और हत्या का मामला अभी थमा नहीं है उधर बाराबंकी में एक दलित नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या किए जाने की घटना सामने आई है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रेप की पुष्टि हो गई है| पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376 को भी जोड़ दिया गया है| बताया जा रहा है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही युवती का अंतिम संस्कार करा दिया गया|
बुधवार देर शाम धान का खेत काटने गई एक दलित किशोरी की बदमाशों ने दरिंदगी के बाद हत्या कर दी| परिजनों का आरोप है कि पुलिस शुरूआत से ही मामले को दबाने में लगी रही| हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई|इस मामले में एक तरफ परिजन पीड़िता को नाबालिग बता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पुलिस उसे बालिग बता रही है|
घटना के बाद गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दिया गया है| पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया|पुलिस ने पहले हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया था|बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होने के बाद धारा 376 जोड़ दी गई| इसके साथ ही प्रभारी पुलिस अधीक्षक आर एस गौतम ने अपने बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आए संदिग्धों से इस मामले लगातार जांच की जा रही है|
इस घटना के बाद कांग्रेस योगी सरकार पर हमलावर हो गया है| कांग्रेस नेता सौरभ राय के ट्वीट को यूपी कांग्रेस ने रीट्वीट किया बाराबंकी में निर्भया कांड जैसी बर्बरता कर बेटी की हत्या...डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा वीभत्स केस उन्होंने पहली बार देखा, वहशी भेड़ियों की शिकार नाबालिग़ बेटी ने दम तोड़ दिया....पर अपराधनाथ को फोटोशूट से ही फ़ुर्सत नहीं! यूपी में ख़तम है क़ानून व्यवस्था #जंगलराज
पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि ''हाथरस के बाद भी सुधरने का नाम नही ले रही उत्तरप्रदेश सरकार। बाराबंकी प्रकरण में रेप पीड़िता की मां ने पुलिस पर लगाए आरोप। उनका कहना कि प्रशासन ने जबरन अंतिम संस्कार करवा दिया, उनका परिवार अंतिम संस्कार में शामिल भी नही हुआ। परिजनों के अनुसार प्रशासन लगातार लापरवाही बरत रहा है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ''हाथरस को फ़िर से दुहराया जा रहा है, रामराज्य में फिर दलित को दबाया जा रहा है। दरिदों ने बेटी का गला घोंटा, सरकार न्याय का गला घोंट रही है। मुख्यमंत्री महोदय फोटो शूट से चेहरा चमक सकता है, आपकी सरकार का चरित्र नहीं।बाराबंकी में दलित किशोरी की बलात्कार के बाद गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। उप्र में दलितों पर अत्याचार चौतरफ़ा बढ़ा है। योगी सरकार सामंती सोच को शह देने में जुटी है। दलित - महिला होना गुनाह हो गया है उप्र में।मुख्यमंत्री जवाब दें आखिर यह घटनाएं रुकती क्यों नहीं?