मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भाजपा सरकार में किसानों का सर्वाधिक उत्पीड़न: अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का सर्वाधिक उत्पीड़न हो रहा है। सूखा संकट से प्रदेश तबाह है। किसान बदहाल है। पर…

भाजपा सरकार में किसानों का सर्वाधिक उत्पीड़न: अखिलेश
भाजपा सरकार में किसानों का सर्वाधिक उत्पीड़न: अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का सर्वाधिक उत्पीड़न हो रहा है। सूखा संकट से प्रदेश तबाह है। किसान बदहाल है। पर भाजपा सरकार इससे मुंह चुराकर झूठे वादों और आश्वासनों से ही अपनी संवेदनशून्यता का परिचय दे रही है।



यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 62 से ज्यादा जनपदों में सूखे का संकट है। किसानों के खेत सूख रहे हैं। भाजपा सरकार ने सूखे की स्थिति से उबरने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। वह प्रदेश में सूखे का सर्वे करने का ही बहाना बना रही है। पांच साल की एक अवधि पूरी करने के बाद छह महीने से अधिक बीत गए भाजपा सरकार आसन्न संकट के प्रति लापरवाह बनी रही। अब जब हालात बद से बदतर हो चले हैं सर्वे की बाते हो रही है। राज्य सरकार पूरे उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों के लिए राहत तत्काल उपलब्ध कराये।



उन्होंने कहा,'सूखे की स्थिति में जिलों में जहां सरकारी नलकूपों में ताले पड़े हुए हैं वहीं किसानों को 100 रूपए प्रतिघंटा की दर से पानी खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों से अभी भी बिजली बिल की वसूली हो रही है। सरकार के तमाम वादों के बावजूद किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती के घंटे बढ़ते ही जा रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''सरकार की किसान विरोधी नीतियों और संवैधानिक दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के चलते ही किसानों को समय से न तो राहत मिलती है नहीं मुआवजा मिल पाता है। भाजपा सरकार हुए नुकसान का मुआवजा न देने के लिए कोई न कोई बहाना बनाती रहती है। भाजपा की सरकार को किसानों के कल्याण की कभी परवाह नहीं रही।



यह भी पढ़ें: सीएम ने 75 जिलों में 'सूखे की स्थिति' के सर्वेक्षण के दिए आदेश 



उन्होंने कहा,'भाजपा सरकार ने किसानों को राहत देने की जगह उन्हें प्रताड़ित करने के नए-नए तरीके खोजने में शक्ति लगा रही है। प्रदेश में किसानों को सम्माननिधि देने की शुरूआत में एक करोड़ किसानों को दो-दो हजार रूपए की किस्त जारी की गई थी। चुनाव बीत गया तो अब भाजपा सरकार किसानों को दी गई किसान सम्माननिधि की वसूली करने की साजिश में लगी है। 21 लाख किसानों को अब राजस्व कर्मी वसूली करने के लिए परेशान कर रहे हैं। किसान अब भाजपा के किसी वादे के झांसे में आने वाले नहीं है। सन् 2024 में जनता भाजपा से अपने वोट की कीमत वसूल करेगी।


यह भी पढ़ें: संजय सिंह ने 'फाड़ा' LG का मानहानि नोटिस 


यह भी पढ़ें अखिलेश ने रेलवे की जमीन को 35 साल के लिए लीज पर देने के केंद्र के फैसले पर उठाया सवाल 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।