मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

बरेली में TTE ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को दिया धक्का: ट्रेन की चपेट में आने से टांग कटी, हालत गंभीर

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में TTE ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को धक्का दिया। ट्रेन की चपेट में आने से फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन की है। रेलवे स्टेशन पर टिकट नि…

बरेली में TTE ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को दिया धक्का: ट्रेन की चपेट में आने से टांग कटी, हालत गंभीर
बरेली में TTE ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को दिया धक्का: ट्रेन की चपेट में आने से टांग कटी, हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में TTE ने चलती ट्रेन से सेना के जवान को धक्का दिया। ट्रेन की चपेट में आने से फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन की है। रेलवे स्टेशन पर टिकट निरीक्षक (TTE)  ने सेना के जवान को चलती ट्रेन (डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ) से धक्का दे दिया। चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने की वजह से सेना के जवान की एक टांग रेलगाड़ी के नीचे आने से कट गई और गंभीर रूप से घायल हो गया|



वारदात के बाद TTE फरार हो गया है |  गंभीर रूप से ज़ख्मी फौजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि लापता आरोपी टीटीई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।



घटना गुरुवार सुबह बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुईहै। बलिया जिले के रहने वाले सोनू सेना की राजपूत रेजीमेंट के जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती जयपुर में हैं। जानकारी के मुताबिक वह डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी से दिल्ली जा रहे थे। उनके अन्य साथी भी ट्रेन में सवार थे।



 इसी दौरान टिकट को लेकर सेना के जवान सोनू और टीटीई सुपन बोरे में कहासुनी हो गई। TTE ने टिकट को लेकर हुई आपसी बहस के बाद सोनू नामक सैनिक को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से धक्का दे दिया| सोनू चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दाहिनी टांग कट गई| उसे मिलिटरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है|



GRP इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया, "टिकट को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद TTE ने धक्का दिया। उन्हें अस्पताल ले गए हैं। TTE फरार है। मुकदमा लिख लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 8 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।