बस्ती: राम जानकी मार्ग की पटरी सहित जगह जगह लगा कूड़े का ढेर, राह चलना दुश्वार
बस्ती: कुदरहा बस्ती नगर पंचायत गायघाट के मुख्य मार्ग की पटरी, प्राथमिक विद्यालय, चौक सहित जगह जगह कूड़े का अंबार जमा होने से राहगीरों का राह चलना दूभर हो गया है। जबकि स्थानीय निवासी उठती दुर्गंध से प…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बस्ती: राम जानकी मार्ग की पटरी सहित जगह जगह लगा कूड़े का ढेर, राह चलना दुश्वार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती: कुदरहा बस्ती नगर पंचायत गायघाट के मुख्य मार्ग की पटरी, प्राथमिक विद्यालय, चौक सहित जगह जगह कूड़े का अंबार जमा होने से राहगीरों का राह चलना दूभर हो गया है। जबकि स्थानीय निवासी उठती दुर्गंध से परेशान हैं| डेढ़ वर्ष पूर्व गठित नगर पंचायत गायघाट में जहां पर शासन द्वारा गंदगी और संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए तरह-तरह योजनाएं चलाई जा रही हैं वहीं पर गायघाट कस्बे के मुख्य व ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग की पटरी, प्राथमिक विद्यालय, चौक आदि जगहों पर जमा कूड़े का अंबार धरातल पर हकीकत बयां कर रही हैं| कार्यालय द्वारा नियमित साफ सफाई व कूड़ा निस्तारण हेतु सफाई कर्मियों की पर्याप्त भर्ती की गई है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है ।
इस बाबत बात करने पर कस्बा निवासी राजेंद्र सोनकर ने बताया की मेरी सब्जी की दुकान के सामने कई महीनों से कूड़े का ढेर पड़ा हुआ है। बरसात में पानी बरसने से कूड़ा गीला होकर बदबू करने लगता है। जिससे ग्राहकों का आना कम हो गया है और बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है।
त्रिपाठी मार्केट में चश्मे की दुकान चला रहे डॉक्टर शक्ति पांडे ने बताया की कूड़े से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों का राह चलना मुहाल हो गया है। कभी-कभी तो नाक पर कपड़ा रखकर सड़क पार करनी पड़ती है| वही सहज जन सेवा केंद्र के संचालक राहुल यादव ने कहा की केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु हमारे सेवा केंद्र पर भी ग्राहकों का आना कम हो गया है। जल्दी ही इस कूड़े और गंदगी से निजात नहीं मिली तो हम उच्चाधिकारियों से भी इसकी शिकायत करेंगे
रिपोर्ट- सोमनाथ सोनकर
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।