बरेली: उत्तर प्रेदश के बरेली के भमोरा में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई। यहाँ एक नाबालिग से पांच लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। SP (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने आज बुधवार को (4 जनवरी को) बताया, "हमें सूचना मिली थी जिसके बाद हमने 5 व्यक्ति और 1 महिला के ख़िलाफ़ 376 (D), 323, 504, 506 और POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज़ किया है।"
यह घटना भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है| जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2022 कोलड़की को उसकी सहेली अपनी शादी तय होने की बात कहकर उसे मिठाई खिलाने के बहाने घर से लेकर गई थी। उसके घर के रास्ते में बने खंडहर नुमा मकान के पास पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सचिन, अमित, अमन, बाबू और राजू ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
काफी समय बाद भी जब बेटी घर नहीं पहुंची तो उसे खोजते हुए परिजनों ने वारदात स्थल पर पहुंचे। जहां पीड़िता बदहवास हालत में पड़ी थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सचिन, अमित, अमन, बाबू , राजू समेत युवती खुशबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
भमोरा थाना प्रभारी दानवीर सिंह के मुताबिक,''पीड़िता की मां की तहरीर पर पीड़िता की दोस्त खुशबू समेत छह आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।