बरेली पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 95 लाख रुपये की अफीम बरामद
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना बारादरी पुलिस ने दो अवैध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया| तस्करों के कब्जे से 1 किलोग्राम अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 95 लाख रूपये) बरामद हुआ है| इसके सम्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
बरेली पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 95 लाख रुपये की अफीम बरामद | फ़ोटो: TVL News
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना बारादरी पुलिस ने दो अवैध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया| तस्करों के कब्जे से 1 किलोग्राम अफीम (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 95 लाख रूपये) बरामद हुआ है| इसके सम्बंध में थाना बारादरी बरेली पर मु0अ0सं0 1002/2022 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 1003/2022 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया
थाना बारादरी पुलिस द्वारा उमेश पुत्र जगदीश निवासी मोहनपुर थाना कैन्ट बरेली और धर्मवीर पुत्र रामसेवक निवासी मामनपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली को 1 किलोग्राम अफीम के साथ सुरेश शर्मा नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया|
भियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग पहले भी कई बार अफीम लेकर सुरेश शर्मा नगर चौराहे व सैटेलाइट से बस में बैठकर उत्तराखण्ड गये थे । यह माल हम मोमनपुर के जंगल से बताये हुए स्थान से लेकर आते थे और माल बेचकर पैसे भी बताये हुए स्थान पर रख देते थे । आज भी हम लोग मोमनपुर के जंगल ईंख के खेत से माल लेकर आये थे । हम इसको बेचने जा रहे थे कि तभी आप लोगो द्वारा हमे पकड़ लिया गया ।
बरेली सिटी के एएसपी राहुल भाटी ने बताया,' 2 व्यक्तियों (उमेश पुत्र जगदीश और धर्मवीर पुत्र रामसेवक) को करीब 1 किलो अफीम के साथ पकड़ा गया है, जिसकी कीमत करीब 95 लाख है। इनकी गिरफ़्तारी सेटेलाइट बस अड्डा के पास हुई है। दोनों का तस्करी का आपराधिक इतिहास है। ये हमेशा सैटेलाइट से बस पकड़कर उत्तराखंड जाकर अफीम की बिक्री करते हैं|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।