बाड़मेर में बड़ा हादसा: दो ट्रेलरों में जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग भीषण, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया| बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्रान्तर्गत आदूराम पेट्रोल पंप के पास आज सुबह 4:30 बजे 2 ट्रेलरों के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गयी। जि…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
बाड़मेर में बड़ा हादसा: दो ट्रेलरों में जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग भीषण, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर | फ़ोटो: TVL News
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में आज तड़के बड़ा हादसा हो गया| बाड़मेर के गुड़ामालानी थाना क्षेत्रान्तर्गत आदूराम पेट्रोल पंप के पास आज सुबह 4:30 बजे 2 ट्रेलरों के बीच आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गयी। जिसके बाद दोनों ट्रेलरों में भीषण आग लग गई| इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की जलकर मौत हो गई| जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया|
गुड़ामालानी के हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह ने बताया कि,'' आलपुरा गांव में आदूराम पेट्रोल पंप के पास आज सुबह 2 ट्रेलरों के बीच दुर्घटना हुई और आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। 3 लोगों की जलकर मौत हो गई|
पुलिस के अनुसार, एक ट्रेलर में प्रदीप पुत्र रामचंद्र और लक्ष्मणराम पुत्र भारमल सवार थे। दोनों बीकानेर के पास नोखा के रहने वाले थे। इसमें प्रदीप जिंदा जल गया। वहीं, लक्ष्मणराम गंभीर घायल हो गया। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरे ट्रेलर में मोहम्मद हासफ शरीफ पुत्र समू खान निवासी जझू बीकानेर था। जो जिंदा जल गया। वहीं, एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।