बरनाला: पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला जिले के भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया|" नामांकन दाखिल करने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,'यह क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां के कई क्षेत्र विकास में पिछड़े हुए हैं| मैं इस क्षेत्र के विकास के मिशन के साथ भदौड़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं।
बरनाला के भदौड़ से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,' ये क्षेत्र बहुत बड़ा है और यहां के कई ज़िले विकास में पिछड़े हुए हैं। यहां कैप्टन और बादल साहब भी रहे लेकिन विकास नहीं हुआ। मुझे इस पूरे क्षेत्र का विकास करना है|
भदौड़ के अलावा सीएम चन्नी चमकौर साहिब से भी कांग्रेस के उम्मीदवार हैं| साल 2017 के चुनाव में भी चन्नी चमकौर साहिब से उम्मीदवार थे, जहां उन्होंने 61 हजार से ज्यादा वोट पाकर जीत दर्ज की थी|
चन्नी को भदौड़ से उतारने के पीछे का मकसद मालवा के दलित वोट को साधना है। दरअसल, सबसे ज्यादा दलित समुदाय के लोग मालवा क्षेत्र में ही रहते हैं। भदौड़ भी मालवा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में 69 विधानसभा सीटें हैं। यदि पार्टी यहां अच्छी लीड लेती है तो उसके लिए जीत की राह आसान बन सकती है।