मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

“...अपराधियों के साथ जैसा बर्ताव होना चाहिए, उसमें कंजूसी नहीं बरती जाती”: पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद के एंकाउटर पर केंद्रीय मंत्री तोमर

नई दिल्ली: पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके सहयोगी गुलाम के एंकाउटर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,'' यूपी में BJP की सरकार है। जहां BJP है वहां कानून का राज़ है…

“...अपराधियों के साथ जैसा बर्ताव होना चाहिए, उसमें कंजूसी नहीं बरती जाती”: पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद के एंकाउटर पर केंद्रीय मंत्री तोमर
“...अपराधियों के साथ जैसा बर्ताव होना चाहिए, उसमें कंजूसी नहीं बरती जाती”: पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद के एंकाउटर पर केंद्रीय मंत्री तोमर | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके सहयोगी गुलाम के एंकाउटर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा,'' यूपी में BJP की सरकार है। जहां BJP है वहां कानून का राज़ है। अपराधियों के साथ जैसा बर्ताव होना चाहिए, उसमें कंजूसी नहीं बरती जाती। ये घोषित अपराधी थे, उमेश पाल हत्याकांड में इनका नाम था। ये भाग रहे थे जिस दौरान मुठभेड़ हुई और इनका एनकाउंटर हो गया| इसके लिए यूपी पुलिस बधाई की पात्र है|



अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एंकाउटर पर केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा,''जो भागकर जाएगा और कानून से बचने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर झांसी में कार्रवाई हुई तो मैं पुलिस को बधाई देना चाहता हूं। जिन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज थे, जो लोग कानून से बचने की कोशिश कर रहे थे और जिन्होंने ऐसी कार्रवाई की कि पुलिस को गोली चलानी पड़ी और उस दौरान उनकी मृत्यु हो गई, तो ये तो पुलिस की कार्रवाई में होता है|



यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम 



पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था| असद और गुलाम के शवों को पोस्टमार्टम के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया|



यह भी पढ़ें:“...यही हश्र होना था”: अतीक अहमद के बेटे असद और सहयोगी गुलाम के एनकाउंटर में मारे जाने पर डिप्टी सीएम केपी मौर्य


स्पेशल DG (लॉ एंड ऑर्डर ) प्रशांत कुमार ने कहा,'' आज 12:30 से 1 बजे के बीच में एक सूचना के आधार पर कुछ लोगों को रोका गया तो दोनों तरफ से गोलियां चलीं। इस मुठभेड़ में 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या करने वाले दो लोग घायल हुए और बाद में इनकी मृ्त्यु हो गई। इनकी पहचान असद अहमद और गुलाम के रूप में हुई। अभियुक्तों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, बुलडॉग आदि बरामद हुए हैं|



यह भी पढ़ें: “विकास दुबे कांड रिपीट ...”: मायावती ने अतीक के बेटे और उसके सहयोगी के एनकाउंटर की उच्च स्तरीय जांच की मांग की 



पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद और उसके सहयोगी के एनकाउंटर के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। CM योगी ने यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर CM के सामने रिपोर्ट रखी गई है|













tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।