मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Basti: मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे युवक ने घर में लगाई फांसी, सितंबर में नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी

बस्ती/कलवारी: कलवारी थानाक्षेत्र के चकदहा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रविवार देर शाम 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार (पुत्र बाबूराम) ने अपने घर के कमरे में पंखे के हुक से मफलर बांधकर आत्महत्या कर…

Basti: मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे युवक ने घर में लगाई फांसी, सितंबर में नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी
Basti: मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे युवक ने घर में लगाई फांसी, सितंबर में नदी में कूदकर जान देने की कोशिश की थी — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती/कलवारी: कलवारी थानाक्षेत्र के चकदहा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां रविवार देर शाम 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार (पुत्र बाबूराम) ने अपने घर के कमरे में पंखे के हुक से मफलर बांधकर आत्महत्या कर ली।


पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब वीरेंद्र के परिवार के सदस्य धान की कटाई के बाद फसल की मड़ाई में व्यस्त थे। जब मृतक का छोटा भाई घर पहुंचा, तो उसने खिड़की के रास्ते अपने भाई को फंदे से झूलते हुए देखा। भाई की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत इकट्ठा हुए और वीरेंद्र को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


मृतक के पिता बाबूराम ने बताया कि वीरेंद्र लंबे समय से किसी अज्ञात उलझन और बिगड़ते स्वास्थ्य से परेशान था और उसका इलाज भी चल रहा था। बीमारी से पहले वह मुंबई में काम करता था।


स्थानीय लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि यह वीरेंद्र द्वारा जान देने की दूसरी कोशिश थी। इसी साल सितंबर के महीने में उसने टांडा पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी थी, लेकिन उस समय कलवारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उसे सुरक्षित बचा लिया था।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव और घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिवारजनों से पूछताछ की।


थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या का लग रहा है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अक्टूबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।