Basti: दलित नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार
कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती से शि…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें9 बार पढ़ा गया
Basti: दलित नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
कुदरहा, बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 फरवरी को उसकी लगभग 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी, जबकि वह और उसकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर पास में मौजूद उसकी छोटी बेटी और गांव का एक विकलांग व्यक्ति मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल कुदरहा पुलिस चौकी को सूचना दी, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद कुछ लोग उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी देने लगे। पीड़ित का कहना है कि चौकी से लेकर थाने तक कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
पीड़िता के पिता ने यह भी बताया कि मारपीट का वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मजबूर होकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक बस्ती से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में चर्चा है कि हाल ही में कलवारी थाना क्षेत्र में हुई बड़ी घटना के बावजूद कुदरहा चौकी पुलिस की इस तरह की लापरवाही कई सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 5 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।