मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती: दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, SP पहुंचे घटनास्थल, जांच तेज

बस्ती (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कोतवाली थाना क्षेत्र के कैली हॉस्पिटल के पास एक युवक दुर्गेश पांडे की दबंगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत…

बस्ती: दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, SP पहुंचे घटनास्थल, जांच तेज
बस्ती: दबंगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, SP पहुंचे घटनास्थल, जांच तेज — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
बस्ती (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कोतवाली थाना क्षेत्र के कैली हॉस्पिटल के पास एक युवक दुर्गेश पांडे की दबंगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि राणजय तिवारी उर्फ ओम जी और उसके बेटे सहित अन्य लोगों ने मिलकर इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे बस्ती के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनंदन, एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी, पुरानी बस्ती के एसओ महेश सिंह, और कोतवाल विश्व मोहन राय ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। परिजनों की तहरीर पर बस्ती कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन जांच में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और वे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।