मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Basti: डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती का किया भ्रमण

बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भारत विकसित संकल्प यात्रा के भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती का भ्रमण किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वार…

Basti: डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती का किया भ्रमण
Basti: डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती का किया भ्रमण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने भारत विकसित संकल्प यात्रा के भ्रमण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र, बस्ती का भ्रमण किया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा की जाने वाली गतिविधियों जैसे कि किसानो को प्रशिक्षण, प्रदर्शन आदि देकर किसानो को सब्जी, फल की नई-2 प्रजाति के पौध को उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने केंद्र पर स्थित रंगीन आम की बाग़ में उपलब्ध 12 आम की प्रजातियों का अवलोकन किया एवं मत्स्य तालाब, फल पौध व उद्यान नर्सरी आदि का भ्रमण किया। उन्होने केंद्र द्वारा किये जा रहे कृषिगत तकनीकी कार्याे कि प्रसंशा की। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी पी.के. मिश्रा ने जिलाधिकारी को कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा तैयार की गई प्रगति-प्रतिवेदन का भी अवलोकन कराया।

जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केंद्र तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे भारत विकसित संकल्प यात्रा के बारे में भी जानकारी ली तथा उन्होंने बस्ती सदर ब्लाक के गढागौतम ग्राम सभा में संचालित किए जाने वाले आज के भारत विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी तथा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बी.वी. सिंह, केंद्र के कर्मचारीगण जितेंद्र प्रताप शुक्ला, अविनाश कुमार सिंह तथा योगेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 29 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।