मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Basti: राम जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों समेत 15 घायल, 1 बच्चा गंभीर

कलवारी: राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने सामने से आ रही राम आसरे चौधरी इण्टर क…

Basti: राम जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों समेत 15 घायल, 1 बच्चा गंभीर
Basti: राम जानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: स्कूली बच्चों समेत 15 घायल, 1 बच्चा गंभीर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कलवारी: राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाना क्षेत्र के लिटिल फ्लावर स्कूल के पास बृहस्पतिवार सुबह लगभग 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार एक प्राइवेट बस ने सामने से आ रही राम आसरे चौधरी इण्टर कॉलेज तिघरा की बच्चों से भरी बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 स्कूली बच्चे और 5 यात्री शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कलवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल बच्चों और यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  बहादुरपुर पहुँचाया। आरोप भी लगा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ही नहीं मिले , जिसके बाद किसी तरह से प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल 3 बच्चों को तत्काल जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया। 


जिसके बाद एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि तेज टक्कर मारने वाली प्राइवेट बस 'सहारा एक्सप्रेस' थी। यह बस प्रतिदिन धनघटा की तरफ से लखनऊ के लिए इसी राम जानकी मार्ग से होकर गुजरती है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

हद गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि तेज टक्कर मारने वाली प्राइवेट बस 'सहारा एक्सप्रेस' थी। यह बस प्रतिदिन धनघटा की तरफ से लखनऊ के लिए इसी राम जानकी मार्ग से होकर गुजरती है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अक्टूबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 30 अक्टूबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।