मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Basti: गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से नवजात की मौत, अवैध सेंटरों पर गंभीर सवाल

कुदरहा: कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी कुदरहा (बनहरा) से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कथित रूप से गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के चलते एक नवजात शिशु की जान चली गई। इस घटना के बाद क्…

Basti: गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से नवजात की मौत, अवैध सेंटरों पर गंभीर सवाल
Basti: गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से नवजात की मौत, अवैध सेंटरों पर गंभीर सवाल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा: कलवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी कुदरहा (बनहरा) से जुड़ा एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां कथित रूप से गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के चलते एक नवजात शिशु की जान चली गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भद्दीपुरा निवासी प्रियंका यादव ने गर्भावस्था के दौरान प्रिंस अल्ट्रासाउंड सेंटर, कुसौरा से अल्ट्रासाउंड कराया था। रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु की स्थिति सामान्य और सब कुछ ठीक बताया गया था। रिपोर्ट सामान्य आने के कारण चिकित्सकों द्वारा महिला की डिलीवरी कराई गई। लेकिन डिलीवरी के बाद स्थिति अचानक गंभीर हो गई। नवजात शिशु के गले में नाल फंसी हुई पाई गई, जिसके चलते चिकित्सक तमाम प्रयासों के बावजूद शिशु को बचाने में असफल रहे। पहले बच्चे की आस लगाए बैठी प्रियंका यादव इस हादसे के बाद रो-रोकर बदहवास हो गई। घटना की सूचना परिजनों द्वारा तत्काल डायल 112 पर दी गई। मामले ने एक बार फिर जिले में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिले में परचून की दुकानों की तरह अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर खुल चुके हैं, जो सफेदपोशों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। महिला अस्पताल के सामने की गलियों तक में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर खुलेआम संचालित होते देखे जा सकते हैं। बताया जाता है कि पूर्व में तत्कालीन एसडीएम गुलाबचंद द्वारा छापेमारी की गई थी, लेकिन उस दौरान संचालक फरार हो गए थे। आरोप है कि कई सेंटर बिना किसी पंजीकृत डॉक्टर के ही संचालित किए जा रहे हैं।


गर्भवती महिलाओं से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन आंख मूंदे बैठे हैं। निरीक्षण के नाम पर केवल औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं। स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की पोल ऐसे अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर खोलते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर कितनी और महिलाएं इन अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों की लापरवाही का शिकार होंगी। विभाग द्वारा जांच के नाम पर खानापूर्ति की जाती है और कुछ दिनों बाद फिर से सब्जी मंडी की तरह अवैध अल्ट्रासाउंड की दुकानें सज जाती हैं। वहीं इस मामले में प्रिंस अल्ट्रासाउंड सेंटर की ओर से सफाई दी गई है कि उनकी रिपोर्ट सही थी और घटना के लिए डिलीवरी करने वाले चिकित्सकों की लापरवाही जिम्मेदार है। सेंटर का कहना है कि सही तरीके से डिलीवरी न होने के कारण यह हादसा हुआ।


फिलहाल मामला जांच की मांग को लेकर चर्चा में है और लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 फ़रवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।