मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पुनीत अवसर पर जिलाधिकारी अधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मतदाता दिवस की शपथ दिलायी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पुनीत अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मतदाता दिवस की शपथ दिलायी।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिला वि…

बस्ती न्यूज़ - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पुनीत अवसर पर जिलाधिकारी अधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मतदाता दिवस की शपथ दिलायी।
बस्ती न्यूज़ - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पुनीत अवसर पर जिलाधिकारी अधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मतदाता दिवस की शपथ दिलायी। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के पुनीत अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मतदाता दिवस की शपथ दिलायी।


कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश शुक्ल ने जिलाधिकारी को बुके तथा प्रधानाचार्या संधिला चौधरी ने अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी


प्रतिपाल सिंह चौहान व मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मनमोहक मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को अपनी शुभकामनाए देते हुए कहा कि मतदाता दिवस के अवसर पर हमें गौरवान्वित होना चाहिए, हम सब स्वस्थ्य लोकतंत्र के चयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है।


अपने देश की निर्वाचन प्रक्रिया विश्व में सबसे अच्छी है, हम प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले होते है, उनको मतदाता बनाते है और उसी आधार पर लोकतंत्र के निर्माण में उस व्यक्ति की भूमिका तय हो जाती है।


अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमें निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए।


किसी भी प्रकार के प्रलोभनों से बचना चाहिए, इस अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आस-पास के लोगों को जारूर जागरूक करेंगे कि वे प्रत्येक मतदान में मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर नये मतदाता बने सत्यार्थ गुप्ता को सम्मानित किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, ऑगनबाडी कार्यक्रत्री, सुपरवाईजर, कम्प्यूटर आपरेटर को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका पूर्णिमा श्रीवास्तव ने किया।


इस अवसर पर एसडीएम सदर शत्रुध्न पाठक, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष सिंह, तहसीलदार विनय प्रभाकर, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, शिक्षिका इन्दिरा श्रीवास्तव, मानवी सिंह सहित सभी शिक्षिकाए, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यालय की छात्राए उपस्थित रहें।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।