दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग डेईडीहा के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे ऑटो व बाइक भिड़न्त हो गई। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर ग्रामीण एवं पुलिस ने पहुंचकर घायलों को तीन एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी भेजा गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
बाइक चालक सुनील पुत्र राकेश 19 वर्षीय निवासी हरिपालपुर बाइक से चिलमा बाजार की तरफ से आ रहे थे।कलवारी की तरफ से आटो चालक राहुल पुत्र सुनील कलवारी सवारियों को लेकर चिलमा की तरफ जा रहा था।
डेईडीहा के पास पहुंचते ही बाइक व आटो में जबरदस्त भिड़न्त होने से आटो पलट गया। आटो पलटने से चीख पुकार को सुनकर लोगों ने पहुंचकर घायलों को आटो से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दिया।
मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज प्यारे लाल ने एम्बुलेंस की मदद से घायल जागेश्वर पुत्र गोविन्द व पत्नी मालती पत्नी जागेश्वर 60 वर्ष निवासी बल्मगढ़ सुभाष कॉलोनी जिला लखी सराय बिहार,गोविन्द पुत्र शिव कुमार निवासी भटपुरवा व सरीना खातून पत्नी वसीउल्ला निवासी सेमरा मुस्तहकम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी भेजा गया।
जहां से चार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं बाइक चालक तथा ऑटों चालक को हल्की चोटे आयी थी। पुलिस ने आटो व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
।