मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : पुण्य तिथि पर याद किये गये आचार्य रामचन्द्र शुक्लः खेत में उपेक्षित पड़ी प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण की मांग

आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कायस्थ सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बड़ेवन स्थित प्रतिमा पर माल्…

बस्ती न्यूज़ : पुण्य तिथि पर याद किये गये आचार्य रामचन्द्र शुक्लः खेत में उपेक्षित पड़ी प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण की मांग
बस्ती न्यूज़ : पुण्य तिथि पर याद किये गये आचार्य रामचन्द्र शुक्लः खेत में उपेक्षित पड़ी प्रतिमा के सौन्दर्यीकरण की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी  पुण्यतिथि पर रविवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कायस्थ सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बड़ेवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला कहा कि आचार्य शुक्ल जिले के गौरव हैं।


संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दी भाषा के उच्च कोटि के साहित्यकार आचार्य रामचंद्र शुक्ल की गणना प्रतिभा संपन्न निबंधकार,


समालोचक, इतिहासकार, अनुवादक एवं महान शैलीकार के रूप में की जाती है। यह बस्ती का सौभाग्य है


कि उनका जन्म अगौना गांव में हुआ। ऐसी महान विभूतियों को निरन्तर स्मरण किये जाने की जरूरत है।


उन्होंने मड़वानगर बड़े बन के खेत में स्थित उपेक्षित आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रतिमा का शासन स्तर पर सौन्दर्यीकरण कराये जाने की मांग किया।।


अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगौना गांव में जन्में आचार्य शुक्ल हिन्दी साहित्य के उज्जवल नक्षत्र है। वे सदैव याद किये जायेंगे। वे जनपद के गौरव और विश्व हिन्दी साहित्य में आलोचना सम्राट है।


कहा कि निबंध लेखन और आलोचना के क्षेत्र में उनका सर्वोपरि स्थान आज तक बना हुआ है। इस दौरान डॉ. सौरभ सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव,राजेश


श्रीवास्तव,   राजेश श्रीवास्तव, दुर्गेंद्र श्रीवास्तव, नितेश श्रीवास्तव,आलोक श्रीवास्तव,विश्वास चित्रांश,नीरज श्रीवास्तव ,बृजेश श्रीवास्तव,नितेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।