मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली न्यूज़ : मौजपुर सेवा संस्थान व मौजपुर प्रौढ़ शाखा के तत्वाधान मे 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न

वसंत पंचमी के अवसर पिछले 12 वर्षो से निरतर गरीब कन्याओ के विवाह का आयोजन मौजपुर सेवा संघठन, संघ की प्रौढ़ शाखा के स्वयं सेवको द्वारा किया जा रहा है।इस वर्ष श्री सनातन धर्म सभा मौजपुर के सामूहिक सहयोग…

दिल्ली न्यूज़ : मौजपुर सेवा संस्थान व मौजपुर प्रौढ़ शाखा के तत्वाधान मे 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न
दिल्ली न्यूज़ : मौजपुर सेवा संस्थान व मौजपुर प्रौढ़ शाखा के तत्वाधान मे 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न | फ़ोटो: TVL News


वसंत पंचमी के अवसर पिछले 12 वर्षो से निरतर गरीब कन्याओ के विवाह का आयोजन मौजपुर सेवा संघठन, संघ की प्रौढ़ शाखा के स्वयं सेवको द्वारा किया जा रहा है।


इस वर्ष श्री सनातन धर्म सभा मौजपुर के सामूहिक सहयोग से 11 अभावग्रस्त कन्याओं विवाह श्री कृष्ण मन्दिर धर्मशाला, जम्मू मोहल्ला मौजपुर मे सभी मौजपुर निवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।।  


इस वर्ष यह 12 आयोजन था, मौजपुर प्रौढ़ शाखा व मौजपुर सेवा संस्था द्वारा अभी तक 113 आभावग्रस्त कन्याओं का विवाह सम्पन्न किया जा चुका है,


विवाह मे वर कन्या को आशीर्वाद के रूप मे वैवाहिक जीवन यापन के सभी जरूरी सामान संस्था द्वारा दिया जाता है।


आज सुबह 9 बजे कई बारात उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दिल्ली विवाह स्थल पर पहुंची,


विक्टर पब्लिक स्कूल मौजपुर चौक पर एकत्रित होकर सभी 11 दुल्हों की सामूहिक बारात गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से मौजपुर मैन मार्केट से निकली तो दुकानदारों के द्वारा पुष्पवर्षा की गई, बारात जब कृष्णा मन्दिर धर्मशाला पहुची तो कन्यापक्ष ने माला पहनाकर वरपक्ष का स्वागत किया


और मौजपुर की  जनता ने फूलों से स्वागत किया। एक साथ सामूहिक रूप से 11 दुल्हा दुल्हन ने जयमाला पहनाने का दृश्य बड़ा ही मनमोहक था, सभागार में उपस्थित मौजपुर निवासियों की आँखों मे खुशी के आँसूं देखने को मिले,


राधा- कृष्ण और शिव-पार्वती की मनमोहक झांकियो के नृत्य से माहौल भक्तिमय हो गया, सभी नवयुगल दम्पन्ति को आशीर्वाद देने मुख्यअतिथि के रूप मे केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चन्द दिवेदी भी पहुँचे।


मौजपुर के सभी गणमानय व प्रमुख समाज सेवी उपस्थित रहे। धर्मशाला मे अलग अलग 11 मंडप बनाये गए थे, जिनमे पूरे विधि विधान से अग्नि को साक्षी मानकर परिणय सूत्र बंध गए।।


संस्था के सभी सदस्यों की पिछले 2 महीनों की कड़ी मेहनत की सफलता के भाव चेहरों पे झलक रहे थे, सभी बहुत ही खुश व मस्ती थे,


मौजपुर सेवा संस्थान के प्रमुख राजेश गर्ग, सुखवीर चौधरी, प्रदीप शर्मा, दीपक त्यागी, विकास गोयल, विनय शर्मा, सहदेव चौधरी, संदीप त्यागी, सतीश चन्द,


नरेश अग्रवाल, अश्वनी कोहली, सतीश गोयल, प्रमोद तायल, नरेश शर्मा, पुनीत रस्तोगी सभी जिम्मेवार व्यक्ति उपस्थित रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।