मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : संविधान सम्मान यात्रा का नेतृत्व करने आज आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव पहुंचे।

संविधान बना वोट बैंक का हथियार, आजाद समाज पार्टी चुनाव के लिए हो रही तैयार, संविधान लेकर गली गली निकले ASP के नेता!बस्ती जनपद में संविधान सम्मान यात्रा का नेतृत्व करने आज आजाद समाज पार्टी के राष्ट्री…

बस्ती न्यूज़ : संविधान सम्मान यात्रा का नेतृत्व करने आज आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव पहुंचे।
बस्ती न्यूज़ : संविधान सम्मान यात्रा का नेतृत्व करने आज आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव पहुंचे। — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


संविधान बना वोट बैंक का हथियार, आजाद समाज पार्टी चुनाव के लिए हो रही तैयार, संविधान लेकर गली गली निकले ASP के नेता!


बस्ती जनपद में संविधान सम्मान यात्रा का नेतृत्व करने आज आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य और प्रदेश महासचिव पहुंचे।


कोटेश्वर पार्क के पास आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान सम्मान यात्रा का महासचिव मोहम्मद आकिब ने शुरुआत किया।


इस दौरान बड़ी संख्या में दलित और मुस्लिम समाज से लोग एकजुट हुए और रैली की शक्ल में पूरे शहर में भ्रमण करते हुए मड़वा नगर आंबेडकर पार्क पहुंचे जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।


इस दौरान प्रदेश महासचिव मोहम्मद आकिब ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार और उसकी नीतियों पर टिप्पणी की। इसके अलावा बसपा से दूरी और काशीराम की नीतियों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।


आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद आकिब ने संविधान के सवाल पर कहा कि संविधान के साथ बीजेपी सरकार छेड़छाड़ कर रही


दलित पिछड़े और मुसलमान अब एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे है, कहा कि देश में बाबा साहब आंबेडकर का संविधान आज भी पूरी तरह से लागू नहीं हो पाया है


इसलिए अपने लोगों को जागरूक कर के संविधान को पूरी तरह से लागू करके दिखाएंगे। कहा कि अभी भी हमारे देश के दलित और पिछड़े समाज के अधिकतर लोग पांच किलो राशन के लिए तड़प रहे है,


दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा में काफी ज्यादा गिरावट आई है।


भुखमरी भी देश में सबसे ज्यादा है, फ्लैट समाज के लोगों के लिए न खाने की कोई व्यवस्था है, न उनकी शिक्षा के लिए कोई अधिकार उनके पास है और सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही है।


वही पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक के साथ होने के सवाल पर कहा कि इससे पहले नगीना और डुमरियागंज सीट पर हमे बंपर जीत मिली है।


पीडीए आजाद समाज पार्टी के साथ है, हमारा दल चार पांच साल का जरूर है मगर आने वाले समय में पीडीए पूरी तरह से उनकी के साथ खड़ी होगी। आने वाले उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव को लेकर दावा किया


कि आजाद समाज पार्टी पूरी तत्परता और ताकत के साथ प्रदेश की सभी 402 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरेगी।


वही जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि इस कानून लागू करने की जरूरत नहीं है, बस नजरिया बदलने साथ साथ सामाजिक समरसता और महिला शसक्तीकरण की दिशा में काम करे तो जनसंख्या अपने आप नियंत्रित हो जाएगी।


वही मुस्लिम समाज को फसादी कहने के सवाल पर बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा का मतलब भारतीय जुगनू पार्टी होता है, जो जलते तो है मगर तुरंत ही बुझ जाते है, कहा मुस्लिम को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है,


मुस्लिम समाज देश के लिए अपने खून का कतरा कतरा देने को तैयार रहता है। वही मुस्लिमों के पाकिस्तान जाने के सवाल पर कहा कि भारत एक गणराज्य देश है और बंटवारे के वक्त सभी नागरिकों को ये आजादी थी


कि जहां रहना चाहे रह सकते है इसलिए किसी के कहने से कोई पाकिस्तान नहीं चला जाएगा।


वही समान नागरिकता संहिता और NRC के सवाल पर आजाद समाज पार्टी के महासचिव ने कहा कि इस कानून को लागू करने की जरूरत नहीं है,


ये विचार और विमर्श का केंद्र है, देश के मुस्लिम समाज के नागरिकों को संविधान के जरिए धार्मिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकार मिला हुआ है और UCC लागू होता है


तो उनके अधिकारों का हनन होगा इसलिए इसकी जरूरत देश को नहीं है।


आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद आकिब ने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ का आयोजन हो रहा है,  ये आयोजन कोई पहली बार नहीं हो रहा है,


बहुत पुराने समय से कुंभ का आयोजन होता रहा है, इस आयोजन के जरिए बीजेपी भेदभाव पैदा करना चाहती है, मगर अल्वा इस मनसा में कामयाब नहीं होंगे और अब उनका दौर चला गया है, वही आकिब ने दावा किया कि अब प्रदेश में जल्द ही बहुजन का वक्त आने वाला है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।