मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ :नहीं सुलझा बाबा साहब प्रतिमा स्थापित करने का मामला भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

शनिवार को भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।मांग किया क…

बस्ती न्यूज़ :नहीं सुलझा बाबा साहब प्रतिमा स्थापित करने का मामला भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
बस्ती न्यूज़ :नहीं सुलझा बाबा साहब प्रतिमा स्थापित करने का मामला भारत मुक्ति मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


शनिवार को भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में कलवारी थाना क्षेत्र के देवरिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा डीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।


मांग किया कि देवरिया गांव में बाबा साहब की प्रतिमा को जबरिया पुलिस द्वारा उठा ले जाने के मामले में दोषी चौकी इन्चार्ज के विरूद्ध कार्रवाई करने के साथ ही प्रतिमा को स्थापित कराया जाय।


देवरिया निवासी समाजसेवी रामकेश भारती ने बताया कि बाबा साहब की प्रतिमा को जबरिया पुलिस द्वारा उठा ले जाने के मामले में ग्रामीणों ने शास्त्री चौक पर धरना दिया था।


उस समय आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान कराया दिया जायेगा किन्तु स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।


कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा को स्थापित करवाने के साथ ही विवादित चारागाह की जमीन पर से नाजायज कब्जा हटवाया जाय और दोषी चौकी इन्चार्ज के विरूद्ध कार्रवाई की जाय।


भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने कहा कि यदि प्रकरण का समाधान कर ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमां को वापस लेकर न्याय न दिलाया गया तो मोर्चा पुनः धरना, प्रदर्शन, आन्दोलन को बाध्य होगा।


डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश   उपाध्यक्ष बुद्ध प्रिये पासवान के साथ ही रामकेश भारती,  अंजू, रत्ना देवी, चन्द्रावती देवी,


गीता देवी, रामचंद्र विजय, विनोद कुमार, राम पूजन, मेवा लाल ,दीपक, हरिभजन राव, कांता प्रसाद, अमरजीत आर्य, कृपा शंकर चौधरी, सुरेश आजाद, सुभावती,


राम रति, मदन लाल, गुलजार, बागवान, बुद्धिराम, राम सुमेर यादव, मेवालाल, राम पूजन आदि शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।