मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का नगर भ्रमण और आभार कार्यक्रम संपन्न

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के विधानसभा प्रवास कार्यक्रम का समापन नगर पालिका भ्रमण और आभार कार्यक्रम के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष का काफिला बडेवन से प्रारंभ होकर कटरा चुंगी, फौवारा चौराहा…

बस्ती न्यूज़ : भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का नगर भ्रमण और आभार कार्यक्रम संपन्न
बस्ती न्यूज़ : भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र का नगर भ्रमण और आभार कार्यक्रम संपन्न — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के विधानसभा प्रवास कार्यक्रम का समापन नगर पालिका भ्रमण और आभार कार्यक्रम के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष का काफिला बडेवन से प्रारंभ होकर कटरा चुंगी, फौवारा चौराहा, रौता चौराहा, ब्राह्मण महासभा, रंजीत चौराहा, रोडवेज, पाण्डेय स्कूल, दक्षिण दरवाजा, मंगल बाजार, करुआ बाबा तिराहा, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल चौराहा, कटेश्वर पार्क, अग्रवाल पुस्तक भंडार, गांधीनगर, हनुमानगढ़ी, नार्मल स्कूल, शिव मंदिर, कम्पनी बाग, तिरंगा चौराहा और अटल चौराहे पर स्वागत के साथ संपन्न हुआ। इसके बाद अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। रौतापार चौराहे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र और सुभाष श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया।


इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राम सिंगार ओझा, आनन्द सिंह कलहंस, अनिल सिंह ने संबोधित किया।


अटल बिहारी प्रेक्षागृह में आयोजित आभार समारोह में पूर्व सांसद असम राज्य के प्रभारी हरीश द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक कर्मठ और लगनशील नेता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्यकर्ताओं का सम्मान और हित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेने और पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बीते छह दिनों से लगातार विधानसभा स्तर पर प्रवास कार्यक्रम चल रहा है और इस भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह अडिग बना रहा। उन्होंने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान वे लगभग 70,000 कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वे भाजपा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और 2027 के विधानसभा चुनाव की सफलता की नींव बूथ स्तर पर मजबूती से रखी जाएगी।


कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।


इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, प्रेम सागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, अजय सिंह गौतम, अनिल सिंह, राम सिंगार ओझा, आनंद सिंह कलहंस, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, अनूप खरे, अरविंद पाल, भानु प्रकाश मिश्र, जटाशंकर शुक्ल, अभिषेक कुमार, दुष्यंत सिंह, प्रमोद पाण्डेय, अंकुर वर्मा, गजेन्द्र सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, पिंटू तिवारी, रघुनाथ सिंह, पुष्करादित्य सिंह, कृष्ण चन्द्र सिंह, अरविंद सिंह, प्रत्युष सिंह, अखंड प्रताप सिंह, आलोक पाण्डेय, सुभाष श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, कुंदन वर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुमन सिंह, कुंवर आनंद सिंह, वीरेन्द्र गौतम, रवि तिवारी, श्रुति अग्रहरी, मनीष चौबे, दिव्यांशु दुबे, विजयभान सिंह, धर्मेन्द्र जायसवाल, सर्वजीत भारती, कामेंद्र चौहान, सुजीत सोनी, सुनील त्रिपाठी, शिव चरन जायसवाल, गौरव मणि त्रिपाठी, दिलीप भट्ट, मनोज पाठक, लवकुश शुक्ल, राजेश कमलापुरी, अंकित पाण्डेय, दुर्गेश अग्रहरी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजय चौरसिया, गौरव अग्रवाल, तारक जायसवाल, रमेश गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, बब्लू शुक्ल, अरविंद चौधरी, आशीष शुक्ल, आदित्य शर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।