मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

शाहजहापुर न्यूज़ : बच्चों को किताबें खरीदने में दुकानदार पूरा सेट लेने के लिए ना करें मजबूर होगी कड़ी कार्रवाईः डीएम

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों दूरभाष पर वार्ता कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरी…

शाहजहापुर न्यूज़ : बच्चों को किताबें खरीदने में दुकानदार पूरा सेट लेने के लिए ना करें मजबूर होगी कड़ी कार्रवाईः डीएम
शाहजहापुर न्यूज़ : बच्चों को किताबें खरीदने में दुकानदार पूरा सेट लेने के लिए ना करें मजबूर होगी कड़ी कार्रवाईः डीएम | फ़ोटो: TVL News


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान जन सामान्य की शिकायतों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों दूरभाष पर वार्ता कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान अभिभावकों द्वारा शिकायते प्राप्त हुयी की निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की किताबें व कापियों के पूरे सेट एक साथ खरीदने हेतु बाध्य किया जा रहा है। अभिभावकों ने शिकायत में बताया कि वह पूरा सेट एक साथ खरीदने में आसमर्थ है परन्तु विक्रेता द्वारा उन्हे पूरा सेट खरीदने हेतु मजबूर किया जा रहा है। अभिभावकों ने बताया कि उन्हे आवश्यकतानुसार किताबे नहीं दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि किताब बेचने वाले दुकानदार या सुनिश्चित करें कि अभिभावकों के सामर्थय के अनुसार बच्चों को जिस किताब की आवश्यकता हो वह किताब अलग से भी देना सुनिश्चित करें। यदि वह पूरा सेट नही लेना चाहते तो दुकानदार उन्हे पूरा सेट लेने हेतु बाध्य नही कर सकते। जिन विक्रेताओं की शिकायतें प्राप्त हुयी उन्हे जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यालय में बुला कर कड़ी फटकार लगते हुये चेतावनी दी। जनपद मे किसी भी दुकानदार की यदि ऐसी कोई शिकायत अब प्राप्त होती है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।