बस्ती न्यूज़ : रिश्तेदारी में गए युवक की नृशंस हत्या
जिले के खंडासा क्षेत्र के रहने वाले युवक राजकुमार गोस्वामी की थाना रौनाही क्षेत्र में ईंट पत्थर से कूंच कूंचकर हत्या कर दी गई, सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र के बड़ागांव बिसौली मार्ग पर मिला खून से लथपथ शव…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : रिश्तेदारी में गए युवक की नृशंस हत्या — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
जिले के खंडासा क्षेत्र के रहने वाले युवक राजकुमार गोस्वामी की थाना रौनाही क्षेत्र में ईंट पत्थर से कूंच कूंचकर हत्या कर दी गई, सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र के बड़ागांव बिसौली मार्ग पर मिला खून से लथपथ शव, शव के पास मिली शराब की बोतलें, पुलिस जांच में जुटी, थाना खंडासा के कोटिया गाँव के ठाकुर गोसाई का पुरवा का रहने वाला था मृतक। बड़ागांव भंडारे में आया था राजकुमार, मां कामाख्या धाम पर मोमोज का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था राजकुमार, कुछ वर्ष पहले उसके बाबा की भी हो गई थी हत्या, इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी में है राजकुमार की ससुराल।
राजकुमार के पीछे हैं तीन बच्चें और पत्नी। नृशंसता पूर्वक की गई हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई कुछ देर के बाद मृतक की पहचान खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया पूरे ठाकुर गोसाई निवासी राजकुमार गोस्वामी के रूप में हुई रौना ही थाने की पुलिस का कहना है कि मृतक की हत्या की गई है और शीघ्र पुलिस हत्यारे तक पहुंच जाएगी इसके लिए अलग-अलग टीमें बना दी गई हैं पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
वहीं मृतक परिजन जहाँ रौनाही थाने को रवाना हो गये तो पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा है कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है!
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 3 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।