मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़: गर्भवती महिला की मौत का मामलाः बजंरग दल ने किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

बस्ती: शुक्रवार को बजंरग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, सदस्यों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि रूधौली थाना क्षेत्र के सुगिया गां…

बस्ती न्यूज़: गर्भवती महिला की मौत का मामलाः बजंरग दल ने किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग
बस्ती न्यूज़: गर्भवती महिला की मौत का मामलाः बजंरग दल ने किया दोषियों के गिरफ्तारी की मांग — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: शुक्रवार को बजंरग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, सदस्यों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि रूधौली थाना क्षेत्र के सुगिया गांव में  दलित गर्भवती महिला की हत्या और शव को दफना देने के मामले में दोषियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाय। चेतावनी दिया कि यदि मामले में दोषी गिरफ्तार न किये गये तो बजरंग दल आन्दोलन को बाध्य होगा।


ज्ञापन देने के बाद बजंरग दल के जिला संयोजक मनमोहन त्रिपाठी ने बताया कि मामले में सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो पता चला कि कुछ दिन पहले एक मुस्लिम युवक मोहम्मद इस्लाम  ने दलित युवती लक्ष्मी देवी को प्रेम जाल में फंसा लिया। मुकदमा दर्ज होने पर वह जेल भी गया और बाद में उसी युवती से फिर शादी किया। शादी के बाद एक बेेटा और एक बेटी भी हुई। संदिग्ध परिस्थितियों में लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। उसके शव को दफना दिया गया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद शव को कब्र से निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया जायेगा। मांग किया कि लक्ष्मी देवी की हत्या मामले में दोषी को गिरफ्तार किया जाय।


इसी कड़ी में बजरंग दल ने डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग किया कि बस्ती सदर विकास खण्ड के परासी गांवसभा में मुस्लिमों द्वारा गड़ही पर कब्जा कर मकान बनवा लेने और घरों के नाली का पानी हिन्दुओं के आस्था के तालाब में गिराये जाने हेतु नाली निर्माण कराये जाने के मामलों की जांच कराकर गड़ही की जमीन को खाली कराकर नाली निर्माण रोका जाय। गौरक्षा प्रमुख स्नेह पाण्डेय ने चेतावनी दिया कि यदि नाली का निर्माण एक सप्ताह के भीतर न रोका गया तो आन्दोलन  किया जायेगा। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राहुल पाण्डेय, अनिल कुमार, अशोक यादव, माइकल , अनिल प्रजापति, विजय चौरसिया, अजय मिश्रा, राजन मिश्रा, डॉ सुधांशु, राजकुमार कनौजिया, कृष्णा चौधरी, राजकुमार गौतम, सोनू चौहान, दुर्गा चौरसिया, संदीप प्रजापति आदि शामिल रहे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।