मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

Basti news: राजनीतिक दलों के बेतुके बयानों पर लगे अंकुश -चन्द्रमणि पाण्डेय

#बस्ती: सपा मुखिया अखिलेश यादव दिये गये बयान कि चुनाव आयोग मर गया को बेतुका , हास्यास्पद व खेदजनक बताते हुए वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने कहा कि राजनीतिक दलों के ऐसे बेतुके बयानों पर अं…

Basti news: राजनीतिक दलों के बेतुके बयानों पर लगे अंकुश -चन्द्रमणि पाण्डेय
Basti news: राजनीतिक दलों के बेतुके बयानों पर लगे अंकुश -चन्द्रमणि पाण्डेय | फ़ोटो: TVL News

#बस्ती: सपा मुखिया अखिलेश यादव दिये गये बयान कि चुनाव आयोग मर गया को बेतुका , हास्यास्पद व खेदजनक बताते हुए वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने कहा कि राजनीतिक दलों के ऐसे बेतुके बयानों पर अंकुश नितांत आवश्यक है विशेषकर न्यायपालिका व चुनाव आयोग को लेकर तथ्यविहीन व असंसदीय बयान नहीं होना चाहिए क्योंकि राजनीतिक दलों के मुखिया पार्टी समर्थकों के आइकन होते हैं और ऐसे बयान से जनता में आयोग के प्रति अविश्वास पैदा हो सकता है जो कि लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है ।


उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रचलित लोकोक्ति "चोर की दाढ़ी में तिनका" समाजवादी पार्टी के बयान से सार्थक हो रहा है इन्होने जिस तरह अपने शासन काल में मनमाने ढंग से प्रमुख, जिलापंचायत व नगरपंचायत अध्यक्ष चुने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कुछ चहेते लोगों को निर्विरोध चुनवाया व पीसीएस परीक्षा के परिणाम को प्रभावित कर अधिकांश अपने ही संवर्ग के चहेते लोगों को चयनित कराया वैसे ही आचरण की कल्पना ये वर्तमान सरकार से कर रहे हैं आज भी ये समाज में जातीयता को बढ़ावा देने वाले बयान दे रहे हैं जिस तरह अयोध्या में तैनात स्वर्ण कैटेगरी के एक दर्जन अधिकारियों का नाम लेकर इन्होंने उनपर वर्गवादी से प्रभावित होकर कार्य करने का संकेत दिया वो इनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है एक जनपद में 10-12 नहीं सैकड़ों अधिकारी होते हैं और सभी एक ही संवर्ग के नहीं होते यदि अखिलेश जी को लगता है कि सभी एक ही संवर्ग के है तो सबका नाम जारी करें।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।