पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिलों को किया बरामद। सोनहा थाना प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद्र राजभर और स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार ने टीम के साथ किया अभियुक्तों को गिरफ्तार।
पुलिस ने अभियुक्त कृष्ण मणि पाण्डेय, विक्रम गौतम, मुकेश यादव को किया गिरफ्तार।
सोनहा क्षेत्र चोरी गए मोटरसाइकिल के संबंध में धारा-305 B.N.S के तहत दर्ज हुआ था मुकदमा। पुलिस ने अभियुक्तों को सोनहा क्षेत्र के अइला घाट पुल के पास से किया गिरफ्तार। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ गिरफ्तारी के आधार पर धारा 305, 303(2), 317(4), 318(2), 319(2), 336(3), 338, 340(2) Β.N.स के तहत मुकदमा किया दर्ज।
एएसपीओपी सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर किया घटना का खुलासा।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त SI जयशंकर पाण्डेय, सचिंद्र, तारकेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र यादव, कांस्टेबल देवेंद्र यादव, राकेश सिंह, चालक सुरेंद्र प्रसाद रहे शामिल। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे स्वाट टीम के पवन कुमार तिवारी, रमेश कुमार, सुभेन्द्र तिवारी, किशन सिंह, अभिलाष प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल के सत्येन्द्र रहे शामिल।