मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : शिक्षको के प्रयास से मजबूत हो रहे हैं परिषदीय विद्यालय-देवेन्द्र प्रताप सिंह

गुरूवार को बनकटी विकास खंड क्षेत्र में संचालित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी पर विद्यालयीय वार्षिक उत्सव, शिक्षक सम्मान, और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद स…

बस्ती न्यूज़ : शिक्षको के प्रयास से मजबूत हो रहे हैं परिषदीय विद्यालय-देवेन्द्र प्रताप सिंह
बस्ती न्यूज़ : शिक्षको के प्रयास से मजबूत हो रहे हैं परिषदीय विद्यालय-देवेन्द्र प्रताप सिंह — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


गुरूवार को बनकटी विकास खंड क्षेत्र में  संचालित पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी पर विद्यालयीय वार्षिक उत्सव,  शिक्षक सम्मान,  और प्रतिभा सम्मान समारोह का  आयोजन  किया गया।  मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सेवानिवृत शिक्षिका रुक्मणी वर्मा व राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण छात्र अर्पण सर्वेष्ट, विजय बहादुर सहित सबसे अधिक अंक पाने वालों बच्चों,  अभिभावकों को पुरस्कृत किया। कहा कि शिक्षकों पर समाज निर्माण का दायित्व है। शिक्षको के निरन्तर प्रयास का फल है कि परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में निरन्तर सुधार हो रहा है। कहा कि शिक्षक समस्याओं के समाधान की दिशा में उनके स्तर पर निरन्तर प्रयास जारी है।


विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता हरीश सिंह  ने  कहा कि शिक्षकों को अभिभावकों का विश्वास जीतना होगा।  संचालन अतुल कृष्ण राज ने किया।  प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव ने कहा कि निरन्तर प्रयासों का परिणाम है कि आज परिषदीय विद्यालय पहले से अधिक समृद्ध हुये हैं और इन स्कूलों से निकले छात्र निरन्तर प्रगति की ओर है।


कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रधानाध्यापक राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल और ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने  अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिये  मिलकर भूमिका निभानी होगी। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने किया ।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. अनिल कुमार मौर्य, अरुण कुमार  पाण्डेय, सुदर्शन प्रसाद त्रिपाठी, रामचंद्र शुक्ल, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद चौधरी, दुर्गेश राव मारूफ खान, नवीन चौधरी, आदित्यनाथ त्रिपाठी, अभिराम, उमराव, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेन्द्र उपाध्याय, उमेश चंद्र त्रिपाठी, धु्रव नारायण दुबे, महेंद्र सिंह, राघव प्रसाद चतुर्वेदी, दीपेंद्र यादव, दिग्विजय नाथ यादव, परमात्मा प्रसाद, शारदा प्रसाद चौबे, अजीत जायसवाल, दीपक चौरसिया, रवि प्रकाश शुक्ला, सत्य प्रकाश, विनय शर्मा, विनय शंकर पाण्डेय, अनुपम मिश्रा, नीलम, रेखा पाण्डेय, निवेदिता तिवारी, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, ऋषभ कुमार, सुनीता यादव, बालेन्द्र, सुनीता चौधरी, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रंजना देवी, चंद्रशेखर शर्मा, मोहम्मद कामरान, आनंद प्रजापति, राम चरित्र, रामेश्वर, पंचानन पाल, राकेश उपाध्याय, अंगद पाण्डेय, आशीष श्रीवास्तव, बीपी लहरी, राकेश मिश्र, मंजेश राजभर, रवि प्रताप सिंह, विवेक तिवारी के साथ ही अनेक शिक्षक, अभिभावक उपस्थित रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।