मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : सांईं भजनों पर झूमे ऋद्धालु, उमाशंकर जी महराज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

त्रिपाठी गली, गांधीनगर स्थित सांई मन्दिर पर बुधवार को रात्रि 8.00 बजे भजन संध्या का शुभारम्भ हुआ जो देर रात तक जारी रहा। सांई कृपा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आन्ध्र प्रदेश से आये भ…

बस्ती न्यूज़ : सांईं भजनों पर झूमे ऋद्धालु, उमाशंकर जी महराज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
बस्ती न्यूज़ : सांईं भजनों पर झूमे ऋद्धालु, उमाशंकर जी महराज के भजनों पर झूमे श्रद्धालु — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


त्रिपाठी गली, गांधीनगर स्थित सांई मन्दिर पर बुधवार को रात्रि 8.00 बजे भजन संध्या का शुभारम्भ हुआ जो देर रात तक जारी रहा। सांई कृपा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आन्ध्र प्रदेश से आये भक्तों ने साईं नाम जप किया तदुपरान्त बाराबंकी से आये कथावाचक सांईसेवक उमाशंकर जी महराज द्वारा भजन गायन हुआ। बड़ी संख्या में मौजूद महिलायें, पुरूष भजनों का आनंद लेते रहे।


उमाशंकर जी महराज ने कहा इस कलियुग में हमारा आचरण ही सर्वोपरि है। आचरण के अनुसार व्यक्ति को परिणाम भी मिल रहे हैं। रिश्तों की मर्यादा टूट रही है और आदमी बेहद स्वार्थी हो गया है। जरूरते सबकी हैं लेकिन इन्हे मर्यादा में रहकर पूरा करना है। उमाशंकर जी महराज ने कई भजन प्रस्तुत किया। अयोध्या सांईधाम मन्दिर से पधारे श्याम सुन्दर जी महराज की उपस्थिति रही। स्वप्न खरे, रंजीत श्रभ्वास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता, पवन पाण्डेय, रवि श्रीवास्तव, मुक्तेश्वर, रमेशचन्द्र श्रीवास्तव, डा. प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, साकेत श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, रेनू पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, अश्वनी मिश्रा, रत्नाकर पाण्डेय, सुमन गुप्ता, शमीम अख्तर, किरन श्रीवास्तव, अरूण श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।