मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के साइबर थाना प्रभारी व कर्मचारीगण के साथ की गयी गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के साइबर थाना प्रभारी व कर्मचारीगण के साथ की गयी गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।दिनांक 31.01.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश…

बस्ती न्यूज़ : डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के साइबर थाना प्रभारी व कर्मचारीगण के साथ की गयी गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
बस्ती न्यूज़ : डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के साइबर थाना प्रभारी व कर्मचारीगण के साथ की गयी गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


डीआईजी बस्ती द्वारा रेंज के जनपदों के साइबर थाना प्रभारी व कर्मचारीगण  के साथ की गयी गोष्ठी,संबंधित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश ।


दिनांक  31.01.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती दिनेश कुमार पी. द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदो के साइबर थानाप्रभारी व कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी की गयी ।


गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा फेक न्यूज़/ साइबर अपराध के प्रति जन जागरूकता चलाये जाने हेतु डिजिटल वॉरियर्स को नियुक्त करने व नियुक्त डिजिटल वॉरियर्स को प्रशिक्षण दिए जाने से संबंधित पीपीटी तीनों जनपदों के थाना प्रभारीगण द्वारा प्रस्तुत किया गया।


पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती द्वारा गोष्ठी मे निम्नलिखित आदेश-निर्देश दिये गये, फेक न्यूज़ और साइबर अपराध की रोकथाम हेतु सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स व स्कूल/कॉलेज के छात्रों की सक्रिय भागीदारी डिजिटल वारियर्स के रूप में सुनिश्चित करने,


उन्हें कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि वह समाज को जागरूक कर सके तथा वह किसी भी जानकारी का विश्लेषण और सत्यापन कर फेक न्यूज़ और साइबर क्राइम को रिपोर्ट कर सके,


पीपीटी के माध्यम से फेक न्यूज़ क्या है, फेक न्यूज़ प्रसारित होने पर सही तथ्यों की जानकारी देने, साइबर अपराध के अंतर्गत ATM फ्रॉड,


UPI पिन सम्बंधी  फ्रॉड, फेसबुक फ्रेंड और मेट्रीमोनियल फ्रॉड लोटरी/जॉब/फ्रेंचायजी फ्रॉड , आर्मी के नाम पर फ्रॉड ,कार्ड क्लोनिंग,

लोन/फर्जी ट्रेडिंग ऐप फ्रॉड तथा डिजिटल अरेस्ट के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।


साइबर अपराधों से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी|

साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा संचार साथी ऐप,


साइबर दोस्त,उत्तर प्रदेश पुलिस साइबर क्राइम वेबसाइट आदि के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया|


फेक न्यूज़ व साइबर अपराध के संबंध में बेहतर प्रस्तुति करने पर प्रोत्साहन हेतु हेड कांस्टेबल अतुल चौबे साइबर थाना सिद्धार्थ नगर व आरक्षी अभिषेक त्रिपाठी साइबर थाना जनपद बस्ती को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।


उक्त गोष्ठी में  रेंज के तीनों जनपद के साइबर थाना के प्रभारी/ कर्मचारी गण व परिक्षेत्रीय कार्यालय के वाचक यशवंत सिंह,पीआरओ देवेन्द्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।