मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सल्टौआ में स्थित गौशाला तथा राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र सल्टौआ ए व बी (पकरी भीखी) का आकस्मिक किया निरीक्षण

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर, ग्राम पंचायत आमा तृतीय में स्थित गौशाला तथा राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र सल्टौआ ए व बी (पकरी भीखी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। गौशाला के निरीक्षण में…

बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सल्टौआ में स्थित गौशाला तथा राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र सल्टौआ ए व बी (पकरी भीखी) का आकस्मिक किया निरीक्षण
बस्ती न्यूज़ : जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सल्टौआ में स्थित गौशाला तथा राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र सल्टौआ ए व बी (पकरी भीखी) का आकस्मिक किया निरीक्षण — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर, ग्राम पंचायत आमा तृतीय में स्थित गौशाला तथा राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र सल्टौआ ए व बी (पकरी भीखी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। गौशाला के निरीक्षण में उन्होने गौशाला पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें गोशवारा बनाकर अंकन किया गया है। उन्होने पाया कि गौशाला में कुल 30 पशु संरक्षित है तथा गौशाला के चारों तरफ बाउन्ड्रीवाल बनी है। पशुओं के खाने के लिए हौदी व पानी पीने के लिए टंकी बनी हुई है व हरे चारे के लिए बरसीम बोयी गयी है व भूसा घर बना है। निरीक्षण में उन्होने संतोश व्यक्त किया।


राजकीय गेहूँ क्रय केन्द्र सल्टौआ ए व बी (पकरी भीखी) के निरीक्षण में उन्होने पाया कि केन्द्र पर गेहूँ क्रय किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसान अनरूद्ध, निवासी ग्राम बेलहरा का गेहूं क्रय किया जा रहा था, उन्होने बताया कि गेहूँ क्रय कराने में कोई समस्या नहीं है। विपणन निरीक्षक ने बताया कि जनपद के समस्त गेहूं क्रय की तुलना में इस केन्द्र पर अधिक गेहूँ तौल करवाया गया है। जिलाधिकारी ने विपणन निरीक्षक को निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन ग्राम के 10 से 12 किसानों से सम्पर्क कर, उनके गेहूँ का तौल करवाकर क्रय केन्द्र पर लाया जाय। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।