मुख्य सामग्री पर जाएँ
21 सितंबर 2026

बस्ती न्यूज़ : मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का तृतीय अन्तिम दिवस

भारत रत्न नाना साहब देशमुख, प्रशिक्षण सभागार, कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया, जिला-बस्ती पर मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण (मास्टर टेनर्स) का अतिंम दिन के प्रशिक्षण में जिला बस्ती, खलीलाबाद एवं…

बस्ती न्यूज़ : मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का तृतीय अन्तिम दिवस
बस्ती न्यूज़ : मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण का तृतीय अन्तिम दिवस — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


भारत रत्न नाना साहब देशमुख, प्रशिक्षण सभागार, कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया, जिला-बस्ती पर मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण (मास्टर टेनर्स) का अतिंम दिन के प्रशिक्षण में जिला बस्ती, खलीलाबाद एवं सिद्धार्थनगर के गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल अधिकारी एवं प्रगतिशील कृषक द्वारा मास्टर टेनर्स के रूप में भाग लिया। श्री सुनील कुमार, जिला गन्ना अधिकारी बस्ती द्वारा मास्टर टेनर्स प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15.04.2025 से 17.04.2025 तक सम्पन्न हुआ।


जिसमें अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ वैज्ञानिक एवं अधिकारी द्वारा विभिन्न विषयों के बारे में मास्टर टेनर्स विशिष्ट प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण उपरान्त यही मास्टर टेनर्स ग्राम पंचायत स्तर पर कृषक समूह को गन्ना की उन्नत खेती तकनीकी आदि के बारे में प्रशिक्षित करेंगें। केन्द्र प्रभारी अधिकारी डा0 पी.के. मिश्र द्वारा गन्ने की सिचाई प्रबन्धन एवं टपक सिंचाई, अनुदान रजिस्ट्रेशन के सम्बन्ध में जानकारी एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। डा0 बी. बी. सिंह, विषय विशेषज्ञ ने कृषक प्रक्षेत्र प्रबन्धन जिसमें गन्ने की फसल प्रणाली एवं गन्ने में जैविक उर्वरक प्रबन्धन के बारें में बिस्तृत जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डा0 प्रेम शंकर द्वारा गन्ने में लगने वाले पाइरिला कीट हेतु प्रभावी कीट नियंत्रण एवं अर्लीशूट बोरर व टाप बोरर के बारे में विस्तार से बताया। डा0 आर.वी.सिंह द्वारा गन्ने की वैज्ञानिक खेती एवं जैविक उर्वरक प्रबन्धन के बारे में बताया गया तथा कार्यक्रम का संचालन किया। कृषक श्री अवध्ेाश पान्डेय ने गन्ने की प्राकृतिक खेती के बारे में श्री राजीव शर्मा बजाज चीनी मिल ट्रेन्च गन्ना बुवाई विधि एवं मलचिंग व रिंग पिट के बारे में जानकारी दी। श्री धमेंन्द्र ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ने महिला सशक्तीकरण से गन्ना बीजोत्पादन एवं महिला समूहों द्वारा उत्पादित सिंगलबड नर्सरी, आधार पौधशाला की विधि व महत्व तथा अनुदान के बारे में जानकारी दी गयी। श्री जुनैद आलम इफको द्वारा नैनो यूरिया, फार्मर्स फर्स्ट लाइन डिमास्ट्रेशन के बारे में बताया गया, अंत में कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डा0 प्रदीप कुमार मिश्र व जिला गन्ना अधिकारी-बस्ती द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण में अमरनाथ दूबे ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ,मुडेरवा ,डा0 रामफल, सचिव मुडेरवा, श्री रवि प्रकाश चौधरी, गिरीश चौधरी, शेष नारायण, सतीश यादव, सोमसुन्दरम, चन्द्रप्रकाश, आज्ञाराम वर्मा, अवधेश पान्डेय, संदीप गुप्ता आदि गन्ना पर्यवेक्षक एवं प्रगतिशील गन्ना कृषक मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।