उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहाँ पर थाना लालगंज पुलिस व स्वाट टीम टीम बस्ती के संयुक्त आपरेशन में वारदात के 36 घंटे के भीतर चोरी/
टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार करते हुए रूपये की बरामदगी की गयी
थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़ व स्वाट टीम प्रभारी संतोष कुमार मय फोर्स के संयुक्त आपरेशन में टप्पेबाजी करने वाला शातिर अपराधी रणधीर यादव पुत्र शमशेर यादव निवासी खरुवईया थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर,
जिसके द्वारा थाना स्थानीय के स्टेट बैंक पाकरडाड़ के बगल से राम कृपाल पुत्र रामदुलारे ग्राम छबिलहा थाना मुण्डेरवा के बाइक की डिग्गी से 55000 रुपया की टप्पेबाजी कर लिया गया था,
को महादेवा -कुदरहा मार्ग पर गौराधुन्धा नहर पुलिया से दिनांक 24.01.2025 को समय करीब 22:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
पुलिस ने अभियुक्त रणधीर यादव पुत्र शमशेर यादव निवासी खरुवईया थाना राजे सुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर को गिरफ्तार किया,
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रेस कांफ्रेस कर घटना का खुलासा किया,
अभियुक्त के खिलाफ करीब 10 मुकदमा पहले से दर्ज है,
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष लालगंज सुनील कुमार गौड़, प्रभारी स्वाट टीम संतोष कुमार, सर्विलांस सेल प्रभारी SI शशिकांत, महादेवा दुर्गा प्रसाद पाण्डेय,
कांस्टेबल विजय यादव, हहेड कांस्टेबल रोहित यादव स्वाट टीम के अवनीश सिंह, पवन तिवारी, सुभेन्द्र तिवारी, किशन सिंह, अभिलाश प्रताप सिंह स्वाट टीम, सत्येंद्र सर्विलांस के रहे शामिल.