मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती में जर्जर पुलिया बनी मौत का जाल, प्रशासन मौन

ब्रेकिंग न्यूज़: बस्ती, यूपी: बस्ती जिले में विकास खंड कुदरहा के राजपुर, लोनहा और उमरिया मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। यह जर्जर पुलिया अब दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के…

बस्ती में जर्जर पुलिया बनी मौत का जाल, प्रशासन मौन
बस्ती में जर्जर पुलिया बनी मौत का जाल, प्रशासन मौन — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

ब्रेकिंग न्यूज़:

बस्ती, यूपी: बस्ती जिले में विकास खंड कुदरहा के राजपुर, लोनहा और उमरिया मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। यह जर्जर पुलिया अब दर्जनों गांवों के ग्रामीणों के लिए जान का आफत बन गई है। सोशल मीडिया पर इस क्षतिग्रस्त पुलिया का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग जान जोखिम में डालकर इसे पार करते दिख रहे हैं। खतरनाक स्थिति, प्रशासन की अनदेखी पुलिया की हालत इतनी खराब है कि यह कभी भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से इस पर कोई खतरे का संकेत नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन लोग यहां चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय जनता ने बताया कि वे इस जर्जर पुलिया की शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर गुहार, जमीनी कार्रवाई का इंतजार ग्रामीणों ने प्रशासन की इस अनदेखी से परेशान होकर अब पुलिया का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ताकि यह मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंच सके और कोई ठोस कार्रवाई हो सके। यह घटना ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक उदासीनता की पोल खोलती है। अब देखना यह होगा कि क्या यह वायरल वीडियो प्रशासन को नींद से जगा पाता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 21 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।