मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर गायघाट नगर पंचायत के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा

*ब्रेकिंग न्यूज़.... बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर गायघाट नगर पंचायत के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर क…

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर गायघाट नगर पंचायत के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा
बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर गायघाट नगर पंचायत के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

*ब्रेकिंग न्यूज़....

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र में राम जानकी मार्ग पर गायघाट नगर पंचायत के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया।

तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के सामने सो रहे एक युवक को कुचलते हुए पेड़ से जा टकराई।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

पिकअप वैन गायघाट से कुदरहा की ओर जा रही थी और हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

पिकअप वैन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फरार चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: वेदप्रकाश 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 मई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।