हर्रैया स्थिति विद्युत विभाग के बेलभरिया फीडर के जेई द्वारा मनमाने तरीके से पूरे गांव का कनेक्शन काटे जाने व अवैध वसूली की नियति से घरों में घुसने की सकरदहा गांव के ग्रामीणों की शिकायत के मध्येनजर विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ने सैकड़ों ग्रामीणों संग पैदल मार्च करते हुए
उपजिलाधिकारी कार्यालय को घेर कर धरने पर बैठ गये मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने उच्चाधिकारियों से बात कर घंटों चले प्रदर्शन को तत्काल कनेक्शन जोड़े जाने व विवेचना कर दण्डात्मक कार्यवाही का आश्वासन देकर समाप्त कराया
उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में श्री पाण्डेय ने बताया कि वर्तमान में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली से जनता त्रस्त है कारण कुछ कर्मचारी अपना जेब गर्म करने हेतु सरकार की छवि धूमिल करने में जुटे हुए हैं
ऐसा ही मामला हर्रैया स्थिति सकरदहा गांव का है जहां पर जेई व उनके साथ गये कुछ अनापेक्षित लोगों ने 28/01/2025को न केवल ग्रामीण के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया
व जबरन धन उगाही करना चाहा अपितु मंसूबे में सफल न होने की दशा में पूरे गांव का विद्युत कनेक्शन यह कहकर काट दिया कि जब तक विद्युत बिल नहीं जमा होगा
तब तक गांव को विद्युत आपूर्ति नहीं होगी जबकि किसी को विद्युत कनेक्शन विच्छेदन का कोई नोटिस नहीं दिया गया है यहां तक कि जिनका विद्युत बिल जमा है उनका भी कनेक्शन काट दिया गया है।
जिसके संदर्भ में कल दिन में तीन बजे के करीब ग्रामीणों ने हर्रैया थान्हे पर प्रार्थना पत्र भी दिया किन्तु अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया जबकि मिली सूचना के अनुसार उल्टा जेई के तरफ से ग्रामीणों के विरुद्ध ही इस आशय का अभियोग दर्ज कर दिया गया है
कि उन्होंने सरकारी काम में बांधा डाला व विद्युत बिल नहीं जमा करने दिया श्री पाण्डेय ने कहा कि बड़ा सवाल जब पूरे गांव का कनेक्शन काट दिया गया है
तो कार्य बाधा कहां हुई ग्रामीण कार्य में अवरोध करते तो क्या कनेक्शन काटा जाना सम्भव था दूसरे क्या संविदाकर्मियों को गांव में विद्युत बिल वसूलने का अधिकार है।
निश्चित रूप से ये लोग बकाया विद्युत बिल के नाम पर कनेक्शन काटने का दबाव बनाकर रिश्वतखोरी करते हैं ऐसे में ग्रामीणों को तत्काल विद्युत आपूर्ति करते हुए इनका भी अभियोग दर्ज कर विवेचना कर कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए
उपजिलाधिकारी द्वारा तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कराये जाने व एसओ हर्रैया को मौके पर भेज कर जांचोपरांत कार्यवाही के आश्वासन उपरान्त ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी हर्रैया जिन्दाबाद चन्द्रमणि पाण्डेय जिंदाबाद गगनभेदी नारा लगाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए
कहा कि वास्तव में सुदामा जी जनता के सच्चे सेवक हैं। इस मौके पर बृजेश शुक्ल,भवनाथ शुक्ल , राजनरायन, कादिर अली,विनय पाठक, अजीत कुमार, दीपक निषाद, अमित निषाद, वैभव शुक्ल,राम अनुज, राम जियावन,दीपक यादव, अरविंद शर्मा, दुर्गेश निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।