मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बस्ती न्यूज़ : मेधा ने बाबा साहब को किया नमन्, समान शिक्षा के लिये संघर्ष पर जोर

रविवार को मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित बाब…

बस्ती न्यूज़ : मेधा ने बाबा साहब को किया नमन्, समान शिक्षा के लिये संघर्ष पर जोर
बस्ती न्यूज़ : मेधा ने बाबा साहब को किया नमन्, समान शिक्षा के लिये संघर्ष पर जोर — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


रविवार को मेधा प्रवक्ता दीन दयाल तिवारी के संयोजन में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के जयन्ती की पूर्व संध्या पर नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन् किया।


मेधा प्रवक्ता डी.डी. तिवारी ने कहा कि जिस तरह से बाबा साहब ने दलितों, वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया उसी कड़ी में मेधा द्वारा वंचित छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दिलाने के लिये संघर्षरत है। कहा कि सामान्य और पिछड़े वर्ग के छात्रों के त्रुटिपूर्ण आवेदन में सुधार हेतु पोर्टल ही नहीं खुला। कहा कि जब तक सभी पात्र छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति नहीं मिल जाती मेधा का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। कहा कि निजी स्कूलों द्वारा शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिये मेधा का जन जागरूकता अभियान लगातार जारी है।  कहा कि शून्य बैलेन्स पर अनुसूचित जाति, जन जाति की भांति सामान्य, पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रवेश दशमोत्तर कक्षाओं में किया जाय।


बाबा साहब को नमन् करने वालों में उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’, राहुल तिवारी,  प्रमोद यादव, गिरीश चन्द्र गिरी, प्रतीक मिश्र, अंशू चौरसिया, नागेन्द्र मिश्र, अंशू उपाध्याय, आदि शामिल रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।