मुख्य सामग्री पर जाएँ
19 सितंबर 2026

गोंडा न्यूज़ : जनपद में में प्रभात फेरी, संगोष्ठी और सम्मान समारोह का होगा आयोजन

स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद गोंडा में 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय विविध कार्यक्रमों…

गोंडा न्यूज़ : जनपद में में प्रभात फेरी, संगोष्ठी और सम्मान समारोह का होगा आयोजन
गोंडा न्यूज़ : जनपद में में प्रभात फेरी, संगोष्ठी और सम्मान समारोह का होगा आयोजन — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की  जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद गोंडा में 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों को सामाजिक समरसता, संविधान के प्रति जनजागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।


मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 14 अप्रैल को


जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन सभागार में 14 अप्रैल को प्रातः 11 बजे बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित भाग लेंगे। कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन, सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक, जिला सूचना अधिकारी, सहायक पर्यटन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।


ग्राम पंचायतों में प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रम


जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" टैगलाइन के साथ प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरियों का समापन एससी/एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में स्थित अमृत सरोवर स्थलों या बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ किया जाएगा। साथ ही वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां और सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा।


संविधान के मूल तत्वों पर आधारित शैक्षिक गतिविधियां


दिनांक 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जिले के समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में संविधान से संबंधित विषयों—जैसे कि मौलिक अधिकार, कर्तव्य, नीति निर्देशक तत्व, संविधान निर्माण की प्रक्रिया एवं नवीन संशोधनों—पर क्विज, वाद-विवाद, सेमिनार एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता जैसे विषयों पर विशेष बल दिया जाएगा।


स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान


कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राम पंचायतों में जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संविधान सभा के महिला सदस्यों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके संबंधित ग्रामों में विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे।


जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निर्देशित किया है कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने स्तर पर जिम्मेदारी पूर्वक कार्यक्रमों का संचालन सुनिश्चित करें। जिला एवं ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 17 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।