बस्ती न्यूज़ : पुलिस द्वारा ढाबे में लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले होटल संचालक व मैनेजर को किया गया गिरफ्तार
थाना क्षेत्रान्तर्गत एन0 एच0 27 पर टोल प्लाजा के पास स्थित कुटियाज होटल/ रेस्टोरेन्ट पर सघन चेकिंग के दौरान रेस्टोरेन्ट के अन्दर रेस्टोरेन्ट मालिक ध्रुवेन्द्र मिश्रा उर्फ वैभव मिश्रा पुत्र सूर्य नराय…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
बस्ती न्यूज़ : पुलिस द्वारा ढाबे में लोगों को बैठाकर शराब पिलाने वाले होटल संचालक व मैनेजर को किया गया गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
थाना क्षेत्रान्तर्गत एन0 एच0 27 पर टोल प्लाजा के पास स्थित कुटियाज होटल/ रेस्टोरेन्ट पर सघन चेकिंग के दौरान रेस्टोरेन्ट के अन्दर रेस्टोरेन्ट मालिक ध्रुवेन्द्र मिश्रा उर्फ वैभव मिश्रा पुत्र सूर्य नरायन मिश्रा व मैनेजर अविनाश शुक्ला पुत्र इन्द्रप्रकाश शुक्ला निवासीगण पड़री थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा होटल में बैठाकर कुछ लोगो को शराब पिलाया जा रहा था। होटल संचालक व मैनेजर को उक्त के क्रम में होटल पर बैठकर खाना खाने वाले अन्य लोग ने मना किया तो संचालक व मैनेजर आमदा फौजदारी होने लगे। मौके पर घटना के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय पुलिस टीम कुटियाज होटल पर चेकिंग की गयी जिस दौरान सूचना सत्य पायी गयी तथा होटल में बैठकर लोगो को शराब पिलाया जाता था। जिसके सम्बन्ध में संचालक के पास कोई वैध लाईसेन्स नही था तथा मौके पर संचालक व मैनेजर आस पास के लोगों से आमदा फौजदारी होने लगे थे। जिसके तहत मौके पर उपस्थित पुलिस बल द्वारा रेस्टोरेन्ट मालिक ध्रुवेन्द्र मिश्रा उर्फ वैभव मिश्रा पुत्र सूर्य नरायन मिश्रा व मैनेजर अविनाश शुक्ला पुत्र इन्द्रप्रकाश शुक्ला निवासीगण पड़री थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को BNSS की धारा 170, 135,126 के तहत गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया ।
अभियुक्त को गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह बस्ती, विश्वमनोहन राय चौकी प्रभारी गाँधीनगर थाना कोतवाली बस्ती, अतुल कुमार अंजान चौकी प्रभारी मड़वानगर थाना कोतवाली बस्ती, पवन कुमार मौर्या चौकी प्रभारी सदर अस्पताल थाना कोतवाली जनपद बस्ती, कांस्टेबल धनन्जय कुमार, दुर्गेश यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती रहे शामिल।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?
बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।